scriptश्रमिक क्या चाहते हैं, कलक्टर ने ऐसा क्यों कहा | What do the workers want, why did the collector say this | Patrika News

श्रमिक क्या चाहते हैं, कलक्टर ने ऐसा क्यों कहा

locationकोटाPublished: May 12, 2020 12:10:32 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करा चुके श्रमिकों से वार्ता करके उनसे जानकारी एकत्रित की जा रही है।

img-20200511-wa0047_1.jpg
कोटा. कोटा जिले में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने और डाटा सत्यापन के लिए कलक्टे्रट स्थित वॉर रूम सक्रिय हो गया। जिला कलक्टर ओम कसेरा ने करीब 15 कार्मिकों की ड्यूटी इस कार्य में लगाई है। ये अधिकारी लगातार अपने मोबाइल फोन से पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों से वार्ता कर उसके बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे एक-एक श्रमिक से पूछे कि वे क्या चाहते हैं। घर जाना चाहते हैं या फिर कोटा में ही काम करना चाहते हैं। उन्हें कोई परेशानी तो नहीं। उनकी परेशान दूर की जाए। ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करा चुके श्रमिकों से वार्ता करके उनसे जानकारी एकत्रित की जा रही है। वर्तमान में कहां रह रहे हैं… आपको भोजन, आवास आदि की परेशानी तो नहीं है। क्या आप घर जाना चाहते हैं। आप किस राज्य के कौनसे जिले में जाना चाहते हैं, ऐसे वाल उनसे पूछे जा रहे हैं। सत्यापन के समय अनेक श्रमिकों का अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाने की जानकारी भी श्रमिकों द्वारा दी जा रही है। वहीं कुछ श्रमिक ट्रेन के आने की जानकारी ले रहे हैं तो कुछ श्रमिक कोटा में ही फैक्ट्री चालू होने, काम मिलने की जानकारी ले रहे हैं। कई लॉक डाउन खुलने की जानकारी ले रहे हैं। श्रमिकों को वर्तमान में आ रही परेशानी का निराकरण भी किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी दी जा रही है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी उप सचिव चन्दन दुबे के अनुसार जिले में जो भी प्रवासी श्रमिक कार्यरत थे उनके द्वारा ई-मित्र के माध्यम से अपने घर जाने के लिए ऑन लाइन पोर्टल पर आवेदन किया था।
ट्रेनें चलेगी पर तत्काल, करंट कोटे में नहीं मिलेगा टिकट
वर्तमान में श्रमिकों की आवास की स्थिति का उनके दूरभाष नम्बरों पर सत्यापन कराया जा रहा है। जिसके आधार पर राज्यवार डाटा तैयार कर सरकार को भिजवाया जाएगा। जिसके आधार पर इनको घर तक भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। वाररूम में लगे कार्मिकों में जेपी पाठक, रामनिवास पालीवाल, अशोक जांगिड़, दिनेश तिवारी, गौरव वशिष्ठ,संजय मीणा, आशीष मालव, डॉ. विकास शर्मा, जयकुमार जैन, गोपाल लाल मीणा, राजेन्द्र कुमार खण्डेला, महेश गौतम, अरूण कुमार वर्मा, कमल मीणा शामिल हैं।
kota
kota IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो