scriptझालावाड़ में कौन होगा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, तय नहीं | Who will be the Yuva Morcha District President in Jhalawar, not decide | Patrika News

झालावाड़ में कौन होगा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, तय नहीं

locationकोटाPublished: Jun 25, 2021 10:41:34 am

कोटा संभाग में सभी जगह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित

झालावाड़ में कौन होगा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, तय नहीं

झालावाड़ में कौन होगा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, तय नहीं

झालावाड़. भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का झालावाड़ में जिलाध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर है। युवा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। इस कारण किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते प्रदेश मुख्यालय ने झालावाड़ के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का नाम फिलहाल ठण्डे बस्ते में डाल दिया है। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा की ओर से 34 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। कोटा संभाग में कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी और बारां में जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए जा चुके है, लेकिन झालावाड़ के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा टाल दी गई है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि झालावाड़ में युवा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की दौड़ में ज्यादा है, इसलिए सभी नामों पर एक्सरसाइज चल रही है और जल्द ही सर्वसम्मति से एक नाम पर सहमति बना ली जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष का नाम घोषित किए जाने की संभावना है। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय जैन, जिला प्रभारी छगन माहुर व अन्य पदाधिकारियों ने नामों पर लम्बी मंत्रणा की है। मोटे तौर पर तीन-चार नामों पर सहमति बन गई है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि झालावाड़ में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिए करीब 20 युवा कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई थी। संगठन ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिए उम्र की सीमा लागू की है। 35 वर्ष के युवा कार्यकर्ता को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके चलते आधे दावेदार तो पहले ही सूची से बाहर हो गए थे। अलग-अलग नामों पर चर्चा करने तथा युवा कार्यकर्ताओं के बैक ग्राउंड व कार्य क्षमता के आधार पर आंकलन करने के बाद चार-पांच नामों की स्क्रूटनिंग कर ली गई है। कोटा शहर में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, कोटा देहात युधिष्ठिर खटाना, बारां रोहित नागर तथा बूंदी में अखिलेश जैन को बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो