scriptविधायक का मुख्यमंत्री से सवाल: सस्पेंड हो चुके अधिकारी को कलक्टर क्यों लगाया | Why did the suspended officer have a collector | Patrika News
कोटा

विधायक का मुख्यमंत्री से सवाल: सस्पेंड हो चुके अधिकारी को कलक्टर क्यों लगाया

विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। यह भ्रष्टचार बेल भ्रष्टाचारी नेताओं के सहयोग से शिखर तक पहुंचती हैं।

कोटाDec 11, 2020 / 11:42 pm

Jaggo Singh Dhaker

barat.jpg

विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है

कोटा. पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भ्रष्ट अधिकारियों के अलावा मंत्रीमंडल में शामिल ऐसे मंत्री जो भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की नसीयत दी है। सिंह ने शुक्रवार के लिखे पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि एसीबी की ओर से रंगेहाथों पकड़े अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। सिंह ने कहा, भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। यह भ्रष्टचार बेल भ्रष्टाचारी नेताओं के सहयोग से शिखर तक पहुंचती हैं।
बारां जिला कलक्टर रहते हुए आईएएस अधिकारी और तत्कालीन कलक्टर इन्द्र सिंह राव के पीए के जरिए रिश्वत लेने के मामले पर उन्होंने लिखा कि वे पहले भी निलम्बित रहे चुके हैं। इसके बाद भी कलक्टर के पद पर क्यों लगाया गया। बारां जिले में पिछले छह माह में कई अधिकारी भ्रष्टाचार करते हुए पकड़े जा चुके हैं। वहां ईमानदार अधिकारियों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि मंत्रीमंडल से खरपतवार हटाने का श्रम करें। विधायक भरत सिंह इससे पहले भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। वे पत्रों में बिना किसी के नाम उल्लेख किए एक मंत्री पर भी निशाना साधते रहे हैं। जब उनके पूछा गया तो कहा, नाम बताना जरूरी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो