script

होम क्वारंटाइन में रह रही महिला आई पॉजिटिव

locationकोटाPublished: May 25, 2020 10:04:23 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोटा. शहर में सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमें से होम क्वारंटाइन में रह रही एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि दूसरा युवक पहले घर पर परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए थे, उनके सम्पर्क में आया।
 

होम क्वारंटाइन में रह रही महिला आई पॉजिटिव

होम क्वारंटाइन में रह रही महिला आई पॉजिटिव

शहर में दो नए कोरोना पॉजिटिव आए

कोटा. शहर में सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमें से होम क्वारंटाइन में रह रही एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि दूसरा युवक पहले घर पर परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए थे, उनके सम्पर्क में आया।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि रामपुरा भैरु गली निवासी 21 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव आया। जबकि बजाजखाना क्षेत्र के मेहरापाड़ा निवासी 51 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। इस महिला की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि महिला लॉकडाउन से पहले इंदौर अपने पीहर गई थी। वहां उनकी बेटी की शादी भी हुई है। लॉकडाउन में ढील होने के बाद वे दोनों टेक्सी कर 18 मई को कोटा पहुंची। जगपुरा के पास चिकित्सा टीम ने उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया। उन्होंने हाथ में मोहर भी लगाई, तभी से वे क्वांरटाइन थी। 23 मई को उनके घर की तरफ चिकित्सा टीम आई तो उन्होंने जांच करवा ली। जांच में वे पॉजिटिव आ गई। महिला ने बताया कि जगपुरा में क्वारंटाइन करते समय वहां भीड़ थी, संभवत: वहां सम्पर्क में आने पर पॉजिटिव आई है। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की नेगेटिव रिपोर्ट आई। उनकी बेटी की सोमवार को जांच हुई। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
———-

कोटा से अब तक 303 मरीज डिस्चार्ज

कोटा में जहां एक और कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी और राहत की बात है कि यहां मरीजों के ठीक होने का क्रम भी तेजी से जारी है। नए अस्पताल से सोमवार तक 303 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर सुशील ने बताया कि सोमवार को तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 303 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। दो बार नेगेटिव की संख्या 319 पर पहुंच गई। सोमवार को भी 14 लोग नेगेटिव हुए है। अस्पताल में संभाग के अब तक 406 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए। जबकि कोटा जिले के 386 मरीज शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो