scriptवूमन्स टारगेट वीक का आगाज, महिला रेलकर्मियों की नाइट ड्यूटी बंद हो | women target week in kota division | Patrika News

वूमन्स टारगेट वीक का आगाज, महिला रेलकर्मियों की नाइट ड्यूटी बंद हो

locationकोटाPublished: Jul 13, 2020 09:59:46 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की महिला विंग का अभियान
 

वूमन्स टारगेट वीक का आगाज, महिला रेलकर्मियों की नाइट ड्यूटी बंद हो

वूमन्स टारगेट वीक का आगाज, महिला रेलकर्मियों की नाइट ड्यूटी बंद हो

कोटा . वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की महिला विंग द्वारा संचालित किए जा रहे वूमन्स टारगेट वीक के आगाज के तहत आज कोटा मंडल के विभिन्न शाखाओं की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेलकर्मचारियों ने वूमन्स पिटिशन पर हस्ताक्षर कर केन्द्र सरकार व रेल प्रशासन से मांग की है।
यह भी पढ़ें
दिल्ली-जयपुर में सियासी उठापठक के बाद कोटा में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर पर लगाया पार्टी का झंडा


यूनियन की महिला विंग की मुख्य संयोजिका प्रतीभा दिक्षित ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेल कर्मचारियों द्वारा दिनांक 13 से 18 जुलाई तक वूमन्स टारगेट वीक के तहत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा व वाणिज्य विभाग, इलेक्ट्रिक्ल टीआरडी एवं ट्रेन लाईटिंग की महिला रेलकर्मचारियों से वूमन्स पीटिशन पर हस्ताक्षर कर महिला जागृति अभियान का आगाज किया है। जिसमें वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन व सभी महिलाओं ने मांग रखी है कि
वूमन्स टारगेट वीक का आगाज, महिला रेलकर्मियों की नाइट ड्यूटी बंद हो
1. चाइल्ड केयर लीव ;ब्ब्स्द्ध में 20 प्रतिशत वेतन कटौती बन्द की जाए।
2. महिला ट्रेकमेन्टेनर्स के लिये लन्च रूम की व्यवस्था की जाए।
3. महिला कर्मचारियों की नाईट ड्यूटी बन्द की जाये।
4. स्त्रीजनित रोग सर्वाइकल कैन्सर, यूट्रस रिमूवल, ब्रेस्ट केन्सर इत्यादि में पेड लीव दी जाए।
5. एसबीएफ में महिला सशक्तिकरण के लिए पृथक बजट का प्रावधान किया जाए।
6. महिला कर्मचारियों के लिये प्रत्येक कार्यस्थल पर महिला शौचालय, लन्च रूम एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए।
7. कार्यस्थल पर महिलाओं पर हिंसा एवं उत्पीडऩ रोकने हेतु आईएलओ कन्वेंशन 190 पारित कराई जाए
8. ऑन डयूटी महिलाओं के लिये सभी विश्रामालयों में महिलाओं के लिए रूम आरक्षित किया जाए।
9. महिला रनिंग स्टाफ के लिये रनिंग रूम में अलग से व्यवस्था की जाए।
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य गाईड लाईन का पालन करते हुये यूनियन की प्रतिभ दिक्षित, अल्पना शुक्ला, अनिता शर्मा, शिवानी शर्मा, सुनीता चतर्वुेदी अनिता बंसल, नगमा जमा, मंशा रोहिड़ा, आंकाशा, रेणु त्यागी, नाजमा, गीता ललिता अगनानी, मानसी, रेखा, दर्शना, रचना सिंह, ललिता राठौर, वाणी सागर, नीरज त्यागी, वन्दना, दिशा, रीतू, रितिका, सुषमा शर्मा, कुसुम महिला पदाधिकारियेां में उपस्थित थें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो