scriptOMG : भाईदोज मनाकर घर लौट रहा युवक को रास्ते में मिली दर्दनाक मौत | youth killed in Accident at kota. Rajasthan | Patrika News

OMG : भाईदोज मनाकर घर लौट रहा युवक को रास्ते में मिली दर्दनाक मौत

locationकोटाPublished: Nov 11, 2018 12:42:21 am

Submitted by:

​Zuber Khan

कोटा जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग हादसों में तीन जनों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में युवक बाइक सहित नहर में गिर गया। खजूरी मार्ग पर अज्ञात वाहन राहगीर को कुचल गया। सुकेत में बाइक सवार की मौत हो गई।

road accident

OMG : भाईदोज मनाकर घर लौट रहा युवक को रास्ते में मिली दर्दनाक मौत

सुकेत. कस्बे से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आहू नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से घायल को झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अकलेरा थाना क्षेत्र निवासी परमानंद बैरवा अपने ससुराल देवरिघटा में रहकर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की रात झालावाड़ से बाइक से सुकेत की ओर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Special Story: जिन्हें देवी मान पूज रहे, आज उन्हीं को कर रहे कत्ल

नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत
सुल्तानपुर. थारला खेड़ली गांव के पास बहन को दोज पहनाकर घर लौट रहा भाई बाइक सहित नहर में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाप्रभारी आनन्द सिंह ने बताया कि अयाना थाना क्षेत्र के कांकरा गांव निवासी विनोद पुत्र हंसराज भील भाईदोज पर थारला खेड़ली गांव में बहन के घर गया था। जहां बहन को दोज पहनाकर शुक्रवार रात वापस बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान थारला व जालिमपुरा के बीच बाइक असंतुलित हो गई और वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता शनिवार सुबह लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल सुल्तानपुर चिकित्सालय लेकर आई। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
OMG. अपने ही बने कातिल: हाड़ौती में खून से सन रहे अवैध प्रेम-संबंध

अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला
देवली मांझी. खजूरी मार्ग पर भूसे के कांटे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कनवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी अमरनाथ ने बताया कि डोटी गांव निवासी रामदेव मेघवाल (55) भाईदोज पर खजूरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आया था।
OMG: जामुन के पेड़ ने छीन ली हंसते-खेलते परिवार की खुशियां

कार्यक्रम के बाद वह पैदल ही खजूरी से देवली की ओर जा रहा था। तभी भूसे के कांटे के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कनवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो