scriptउत्साह, उमंग व जोश का कदमताल…देखिए तस्वीरें… | Patrika News
कोटा

उत्साह, उमंग व जोश का कदमताल…देखिए तस्वीरें…

5 Photos
6 years ago
1/5

इटावा में निकले पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत करते नागरिक व व्यवस्था बनाने को साथ चलते पुलिसकर्मी। स्वयंसेवक अलग-अलग दलों के रूप में संचलन करते हुए मार्गों से निकले। संचलन गायत्री चौराहा, एचपी गैस, गांधी चौराहा, पुराना बाजार, कोटा रोड, रेगर मोहल्ला, गणेशपुरा होता हुआ पुन: मैदान परिसर पहुंचा। जहां ध्वजारोहण के बाद बौद्धिक आयोजित हुआ। संचलन के दौरान पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त रहा। कोटा ग्रामीण एडीशनल एसपी गोपाल सिंह कानावत, पुलिस उप अधीक्षक विजयपाल सिंह, एसडीएम कमल कुमार मीणा, थानाधिकारी मोहन सिंह समेत क्षेत्र के कई थानों के अधिकारी संचलन में साथ रहे।

2/5

इटावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पथ संचलन निकालते आरएसएस के कार्यकर्ता। पथ संचलन में युवकों के साथ बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। बच्चों की तादाद भी संचलन में अधिक रही। नन्हें-मुन्हे बच्चे भी पूर्ण गणवेश में संचलन में शामिल हुए। एक घंटे तक चार किमी से अधिक दूरी तय करने के बाद भी बच्चों के चेहरों पर थकान नहीं दिखी। पूरे जोश और उत्साह से बच्चों ने संचलन में घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर अपनी शक्ति और साहस का परिचय दिया।

3/5

इटावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पथ संचलन निकालते आरएसएस के कार्यकर्ता। गायत्री चौराहा से गांधी चौराहा व कोटा रोड पर सर्राफा बाजार तक पूरा सडक़ मार्ग केसरिया पताकाओं, ध्वजों व झंडियों से अटा रहा। सडक़ पर जगह-जगह टंगे नारे लिखे बैनरों व स्वागत के लिए लटकाए केसरिया स्वागतद्वारों से पूरा कस्बा भगवा रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का अभिनंदन किया।

4/5

सांगोद में निकले पथ संचलन में घोषवादन के साथ कदमताल करते चलते स्वयं सेवक। पथ संचलन को लेकर कस्बे के बाजार रविवार को भगवा रंग में रंगे नजर आए। महिलाओं में भी स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने घरों के बाहर केसरिया ध्वज लगाए तो महिलाओं और बालिकाओं ने घरों के बाहर स्वेच्छा से फूलों एवं रंगों की आकर्षक रंगोलियां सजाई। सुबह से महिलाएं घरों के बाहर रंगोली सजाने में जुटी रही। किसी ने फूलों से तो किसी ने अलग-अलग रंगों से सुंदर-सुंदर रंगोली सजाई। महिलाओं ने भी पुष्पवर्षा कर स्वयं सेवकों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

5/5

घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयं सेवक तो उनके स्वागत में पुष्ववर्षा करते लोग। सांगोद में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की ओर से निकाले गए पथ संचलन में ऐसा नजारा दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एक साथ कदमताल करते निकले तो हर कोई टकटकी लगाए पथ संचलन को निहारता दिखा। जोश और उत्साह से कदमताल करते नन्हे मुन्हे बच्चे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.