scriptकुचामन के कई बूथों पर धीमा है सदस्यता अभियान | Slow down on many booths of mischief | Patrika News
कुचामन शहर

कुचामन के कई बूथों पर धीमा है सदस्यता अभियान

कुचामनसिटी. यहां मेगा हाइवे स्थित कर्नल डिफेंस एकेडमी में रविवार को भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पुनिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की एवं अधिकाधिक लोगों को सदस्य बनाने की जानकारी दी।

कुचामन शहरJul 28, 2019 / 06:52 pm

Hemant Joshi

bjp meeting in kuchaman

bjp meeting in kuchaman

नागौर देहात के प्रवास के दौरान कुचामन पहुंचे पुनिया ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर का लक्ष्य प्राप्त करना है। अभियान अब पूर्ण गति पकड़ चुका है ओर 10 अगस्त से पूर्व हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सदस्यता अभियान में पूरे देश में प्रथम स्थान दिलाना है। उन्होंने बताया कि सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा को आत्म सात कर लेंगे तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
अब तक के अभियान की समीक्षा में उन्होंने संतोषजनक बताया। इस दौरान जिन मण्डल/बूथों मे गति धीमी है उनको मण्डल व जिला पदाधिकारी प्रवास कर तय समय सीमा मे लक्ष्य प्राप्त करने की जानकारी दी। बैठक में जिला संगठन प्रभारी पूनाराम चौधरी, नागौर देहात जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी ने भी सम्बोधित कर सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया।
कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीशसिंह राय, जिला मन्त्री प्रवीण पुरोहित, नन्दकिशोर अग्रवाल, विजयसिंह पलाडा, जिला सदस्यता अभियान संयोजक गिरधर पलोड, सहसंयोजक गजेन्द्र सिंह ओडींट, मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी माधोराम, कर्नल नन्द किशोर ढाका, कुचामन मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह प्रेमपुरा, राजेश गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो