scriptविवाहिता को भगाकर ले जा रहे युवक को भेजा जेल | The young man who was driving the married woman away was sent to jail | Patrika News

विवाहिता को भगाकर ले जा रहे युवक को भेजा जेल

locationकुचामन शहरPublished: Mar 14, 2020 11:55:04 am

Submitted by:

Hemant Joshi

कुचामनसिटी. यहां मंगलाना टोल के पास एक शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने के मामले में चितावा पुलिस ने युवक व महिला दोनों को दस्तयाब कर कुचामन उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी युवक को जेल भिजवा दिया एवं महिला को स्वतंत्र कर दिया गया।

कुचामन क्षेत्र के चितावा थाना परिसर में शुक्रवार की सुबह एकत्रित ससुराल पक्ष के लोगों भीड़।

कुचामन क्षेत्र के चितावा थाना परिसर में शुक्रवार की सुबह एकत्रित ससुराल पक्ष के लोगों भीड़।

ससुराल पक्ष ने थाने में किया विरोध, पुलिस ने दर्ज किया मामला, निकाह के लिए भगाकर ले जाने का जताया शक, लव जिहाद का हो सकता है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी तहसील के ग्राम केड़ निवासी असलम कुरैशी शुक्रवार की सुबह कार में अपने साथ एक विवाहित महिला को लेकर अजमेर की ओर जा रहा था। विवाहिता के पति व ससुराल पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस मंगलाना टोल से दोनों को दस्तयाब कर चितावा थाना ले गई। जहां विवाहित महिला के पति पूरणसिंह पुत्र किशनसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पत्नी पिछले तीन साल से अपनी दो बेटियों के साथ पीहर छावछरी अपने पिता के पास रह रही थी। जहां से वह शुक्रवार की सुबह करीब साढे तीन बजे असमल कुरैशी के साथ निकाह के लिए अजमेर के लिए रवाना हुई। पति ने रिपोर्ट में यह भी शक जताया कि मामला खरीद फरोख्त का भी हो सकता है। इस पर चितावा थाना पुलिस ने घटना का थाना क्षेत्र गुढागौडज़ी थाना होने के चलते जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने किया गुमराह- इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी ससुराल पक्ष के लोग सवाल उठा रहे थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलाना टोल से पुलिस ने दोनों ने दस्तयाब करने के बाद उन्हें पहले कुचामन थाने रोका गया और इसके बाद पुलिस का जवान दोनों को लेकर सीधे चितावा थाना ले गया और ससुराल पक्ष के लोग कुचामन थाने के बाहर खड़े थे। बाद में सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग चितावा थाने पहुंचे। जबकि दोनों को कुचामन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था।
विरोध के बाद दर्ज किया मामला- प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को छिपाती हुई नजर आई। विवाहित महिला के ससुराल ग्राम गुगड़वार के दर्जनों लोग चितावा पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए। पति पूरणसिंह की ओर से रिपोर्ट दिए जाने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो लोगों ने पुलिस थाने में विरोध जताया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को एसडीएम के समक्ष पेश किया।
युवक को भेजा जेल- पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी असलम व विवाहिता को कुचामन एसडीएम बाबूलाल जाट के समक्ष पेश किया। जहां से महिला को स्वतंत्र करने के साथ ही आरोपी असलम को जेल भिजवा दिया।
लव जिहाद का हो सकता है मामला- विवाहिता के पति पूरणसिंह ने रिपोर्ट में विवाहित महिला से निकाह करने व खरीद-फरोख्त का भी शक जताया है वहीं दूसरी ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि मामला लव जिहाद का हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि लव जिहाद के भय से सुबह छावछरी से ही इनका पीछा किया जा रहा था। अजमेर की ओर जाते समय मंगलाना टोल से पहले कुचामन पुलिस को इत्तला दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों को रोककर दस्तयाब किया था।
इनका कहना-
घटना गुढागौड़ थाना क्षेत्र की होने के चलते जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद दोनों को उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। जहां से युवक को जेल भिजवा दिया और महिला को स्वतंत्र कर दिया गया।
प्रकाशचंद मीणा
एसएचओ, चितावा


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो