scriptबारिश से खेतों में भर गया पानी | Water filled the fields due to rain | Patrika News

बारिश से खेतों में भर गया पानी

locationकुचामन शहरPublished: Aug 19, 2019 12:27:38 pm

Submitted by:

Hemant Joshi

कुचामनसिटी. Water filled the fields due to rain कुचामन सहित आस-पास के क्षेत्रों में गत दो दिनों से हुई बारिश से अब परेशानियां बढ गई है। क्षेत्र के कई खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें चौपट पड़ी है। कुचामन की झील में अच्छे पानी की आवक हो गई है और नमक की क्यारियों में भी मीठा पानी भर गया है।

Water filled the fields due to rain

Water filled the fields due to rain

शहर के मेड़ी के बास के कई खेतों में पानी घूसने से फसले चौपट हो गई। यहां मेड़ी का बास में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। जिसमें शहर का गंदा पानी नालियों से होकर यहां एकत्रित हो रहा है। स्थानीय लोग लम्बे समय से इस गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग कर रहे है। कई बार स्थानीय लोगों ने ज्ञापन दिए तो कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कभी भी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर हर समय गंदे पानी का भराव रहता है। लेकिन पिछले दो दिनों तक हुई बारिश से गंदा पानी का तालाब लबालब होकर खेतों में घूस गया। जिसके कारण खेतों में अंकुरित फसले चौपट हो गई। स्थानीय लोगों ने खेतों में भरे पानी का निकास करवाकर स्थाई समाधान की मांग की है।
गंदे पानी को रोकने के लिए निकलवाई दीवार, बारिश में ढही
स्थानी किसान कमलकिशोर कुमावत ने बताया कि कई बार नगरपालिका के अधिकारियों को गंदे पानी से निजात दिलवाने के लिए मांग करते रहे। लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो अपने स्वंय के खर्चे से गंदे पानी को रोकने के लिए दीवार निकलवाई, ताकि गंदा पानी खेतों में प्रवेश नहीं हो। किसानों ने बताया कि बारिश में यह दीवार ढहने से खेतों में किसान कमल किशोर कुमावत, रूपाराम कुमावत, रामनारायण कुमावत सहित आसपास के खेतों में गंदा पानी व पानी का पानी का भराव हो गया। खेतों में पांच-पांच फीट तक पानी ही पानी हो गया। खेतों में अंकुरित हो रही फसल पकने से पहले ही खराब हो गई। किसान कमल किशोर ने बताया कि बूंद-बूंद सिंचाई पद्वति से गोभी की फसल की जा रही थी। किसान को आशा थी कि बूंद-बूंद सिंचाई पद्वति से अच्छी फसल होने से अच्छी आमदनी होगी, लेकिन इससे पहले ही सभी अरमान बारिश के पानी के साथ बह गए। खेतों में गंदे पानी के साथ पॉलीथिन व कचरा भी आ गया है।
गंदे पानी का भराव से रहना भी मुश्किल
लोगों ने बताया कि यहां पर गंदे पानी का भराव होने से इस कॉलोनी में रहना भी मुश्किल हो रहा है। हर समय मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां होने का भी भय सता रहा है। नगरपालिका के अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। वार्ड के लोगों ने बताया कि गंदे पानी के निकास के लिए समाधान हो जाए तो राहत मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो