scriptBig News हियुवा के राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह को यूपी सरकार में अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट | BJP and Hindu vahini members got posts in Yogi Government | Patrika News

Big News हियुवा के राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह को यूपी सरकार में अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट

locationकुशीनगरPublished: Mar 10, 2019 04:38:34 pm

यूपी सरकार का मनोनयन

Rajeshwar singh

Big News हियुवा के राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह को यूपी सरकार में अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट

चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने आनन फानन में निगमों में मनोनयन कर दिया। मनोनयन लिस्ट में गोरखपुर-बस्ती मंडल के नामों की अधिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हियुवा के कार्यकर्ताओं की इस लिस्ट में खूब जगह मिली है।
यूपी युवा कल्याण परिषद में डाॅ.विभा्रट चंद्र कौशिक को मनोनीत किया गया है। आवास एवं विकास परिषद में गोरखपुर के अश्वनी त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश बीज एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह को बनाया गया है। राजेश्वर सिंह हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी हैं।
लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान का उपाध्यक्ष देवरिया के नीरज शाही को बनाया गया है।
पूर्वांचल विकास बोर्ड में गोरखपुर के जय प्रकाश निषाद, विजय शंकर यादव को सदस्य बनाया गया है। महराजगंज के परदेसी रविदास और अरविंद पटेल बस्ती, राजकुमार शाही देवरिया को भी सदस्य बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम का अध्यक्ष गोरखपुर के रमाकांत निषाद को बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग का उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह को बनाया गया है। अतुल सिंह हिंदू युवा वाहिनी के हैं।
उत्तर प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन का अध्यक्ष जगदीश उर्फ बाल्टी बाबा को बनाया गया है। बाल्टी बाबा कुशीनगर के रहने वाले हैं।
हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज के सामान्य परिषद में बस्ती के नागरदास मिश्र को सदस्य बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य भिखारी प्रजापति को बनाया गया है। प्रजापति हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी हैं।
कुशीनगर के लालबाबू बाल्मिकी को उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो