scriptविधायक को जेल भेजने के बाद अब सांसद को कई घंटे हिरासत में कोर्ट ने बैठवाया | BJP MP kept in custody for hours, got interim bail after | Patrika News

विधायक को जेल भेजने के बाद अब सांसद को कई घंटे हिरासत में कोर्ट ने बैठवाया

locationकुशीनगरPublished: Oct 01, 2019 01:09:30 pm

एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने कई घंटों की हिरासत के बाद दिया अंतरिम जमानत
दो पुराने मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट, अगली सुनवाई पांच को

Vijay Dubey

विजय दुबे

कुशीनगर के रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध को जेल भेजने के बाद सांसद विजय कुमार दुबे को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के आदेश पर कई घंटे हिरासत में रहना पड़ा। हालांकि, कुछ घंटों की हिरासत के बाद न्यायाधीश ने सांसद विजय दुबे को अंतरिम जमानत दे दी।
Read this also: पूर्वांचल के गन्ना किसानों के लिए बुरी खबर, तेजी से पसर रहा कैंसर, 30 फीसदी तक फसल बर्बाद

कुशीनगर से भाजपा के सांसद विजय कुमार दुबे एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में एक पुराने मामले में पेश होने गए थे। न्यायालय ने दो पुराने मामलों, साल 2009 व साल 2014 के केस में गैर हाजिर होने पर समन जारी किया था। कई बार अनुपस्थिति के कारण न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।
सोमवार को सांसद विजय कुमार दुबे कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। कोर्ट में पहुंचने के बाद न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने उनको हिरासत में लेने का आदेश दिया।
कुछ घंटों की हिरासत के बाद न्यायालय ने सांसद को अंतरिम जमानत देते हुए अगली तारीख पांच अक्तूबर को पेश होने का आदेश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो