scriptकांग्रेस ने जारी की 15 लोकसभा सीटों की कैंडिडेट लिस्ट, जानिये किसे कहां से मिला टिकट | Congress Announce Loksabha Candidate First 15 Candidate List for 2019 | Patrika News

कांग्रेस ने जारी की 15 लोकसभा सीटों की कैंडिडेट लिस्ट, जानिये किसे कहां से मिला टिकट

locationकुशीनगरPublished: Mar 07, 2019 10:21:38 pm

कांग्रेस की पहली लोकसभा लिस्ट जारी।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

कुशीनगर. 2019 लोकसभा चुनाव के पहले सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पॉलिटिक्स में उतार दिया है। इसके बाद से चुनाव पूर्व सियासत गरमा गयी है। सपा-बसपा ने अपनी-अपनी सीटों का ऐलान कर दिया है और रालोद को भी तीन सीट देकर अपने साथ मिला लिया है। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी पहली लोकसभा कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पहली पार्टी है जिसने लोकसभा चुनाव के लिये अपनी कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 15 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया गया है।
लिस्ट में उत्तर प्रदेश की भी सीटें शामिल हैं इसमें पूर्वांचल की कुशीनगर सीट से पूर्व मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से इमरान मसूद, बदौन से इबकाल सलीम शेरवानी, धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अनु टंडन, राय बरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से ब्रिजलाल खबरी, फैजाबार से निर्मल खत्री को टिकट दिय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो