scriptचार माह पूर्व एक दूजे के हुए दंपति का कमरे में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस | dead body of couple s found in room,kushingar | Patrika News

चार माह पूर्व एक दूजे के हुए दंपति का कमरे में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

locationकुशीनगरPublished: May 01, 2022 07:13:56 am

Submitted by:

Punit Srivastava

कुशीनगर के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज चार माह पूर्व विवाह बंधन में बंधने वाले दंपति का शव शनिवार को उनके कमरे में मिला। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।

dampati.jpg
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां में शनिवार को पति-पत्नी का शव घर में दोपहर 12 बजे देखा गया। विद्यालय से पढ़कर आने के बाद मृतक की भतीजी ने शव देखकर अपनी मां को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।चार माह पूर्व ही दंपति ने प्रेम विवाह किया था।

जानकारी के मुताबिक, मठिया उर्फ अकटहां गांव के निवासी संजीव साहनी (22) पुत्र ओमप्रकाश साहनी की शादी 15 जनवरी 2022 को गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की निवासी नीतू साहनी (19) से हुई थी। कहा जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ दिन घर रहने के पश्चात दोनों अपने ससुर के पास मध्य प्रदेश चले गए थे। चूंकि ससुर कोयले के खदान में काम करते हैं, वहीं रहने लगे थे। संजीव की पत्नी नीतू, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी परीक्षा 13 अप्रैल से थी। इसलिए दोनों पांच अप्रैल को मध्यप्रदेश से अपने घर मठिया उर्फ अकटहां आ गए थे। पता चला कि पेपर टल गया है । इसलिए घर पर ही रहते थे। संजीव की भाभी उषा ने बताया कि संजीव और नीतू अमन चैन से रहते थे। पिछले कई दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जब उनकी पुत्री निकुंज, जो कक्षा तीन की छात्रा है, विद्यालय से पढ़कर घर आयी तो टीवी देखने उनके कमरे में गई। वहां जाकर शोर मचाई, तब इस घटना का पता चला। दोनों के शव कमरे में पड़े हुए थे।
घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय और सीओ कसया पीयूष कांत राय मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसके बाद एएसपी रितेश कुमार सिंह ने भी मौके पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक पति-पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल में फंदा लगाने के संबंध में फोटो या वीडियो क्लिप होने की बात की जा रही है, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण सर्विलांस में लगाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो