कुशीनगर

कुशीनगर : खेत से घर लौट रही बुजुर्ग महिला की फावड़े से काटकर हत्या

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र गांव दिलीफनगर में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने खेत से अपने घर लौट रही बुजुर्ग महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

कुशीनगरMay 18, 2022 / 05:27 pm

Punit Srivastava


कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र गांव दिलीफनगर में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने खेत से अपने घर लौट रही बुजुर्ग महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। कुशीनगर जिले के कसया के भागी बिंद टोला में एक बुजुर्ग महिला की कुदाल (फावड़े) से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका के बहू ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतका की बहू जनता देवी का आरोप है कि पड़ोसी अर्जुन पुत्र विंदेश्वरी कश्यप ने बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दुलारी देवी (62) पत्नी रामअधार कश्यप को कुदाल से वार कर काट दिया। घटना उस समय की है जब दुलारी देवी भिंडी लेकर घर आ रही थी, उस दौरान उनके मोबाइल पर कोई कॉल आया और मिट्टी की ढेर पर बैठकर बात कर रही थीं।
इसी बीच अर्जुन कुदाल से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व मिट्टी भराई को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लेकिन पुलिस कोई वजह होने से अभी इनकार कर रही है। मृतका टोले पर संचालित प्राथमिक विद्यालय पर रसोइयां थी।
इस संबंध में एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.