कुशीनगर

Kushinagar News: कुशीनगर नगर पालिका कार्यालय में गंगाजल छिड़कवाया, फिर BJP पालिकाध्यक्ष ने रखे कदम

Kushinagar News: कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद 24 घंटे के अखंड पाठ कराया। फिर नगर पालिका परिषद के परिसर को गंगाजल से पवित्र कराने के बाद कार्यालय में कदम रखे।

कुशीनगरMay 29, 2023 / 11:39 am

Upendra Singh

कुशनीगर की नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने काार्यालय को गंगाजल से पवित्र कराया।

पूजा-अर्चना के बाद भी कार्यालय में आईं
कुशीनगर में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद कुशीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यालय में प्रवेश से पहले गंगाजल छिड़कवाया। पूजा-अर्चना के बाद ही नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में आईं। कुशीनगर नगर पालिका में 15 साल बाद BJP वापस सत्ता में आई है। इससे पूर्व बसपा से साबिरा खातून अध्यक्ष रहीं।
15 साल कुशीनगर में भाजपा की जीत हुई
15 साल बाद कुशीनगर में भाजपा की जीत हुई। राकेश जयसवाल की पत्नी किरण जयसवाल इस बार नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुईं। कुशीनगर जिले के कुल 13 नगर पालिका और पंचायत में सबसे बड़ी नगर पालिका पालिका के रूप में है।
कार्यालय सहित पूरा परिसर गंगाजल छिड़कवाया गया। उनका मानना है कि अब नगर पालिका पवित्र हो गई। इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष बसपा की साबिरा खातून हुआ करती थीं जो एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.