scriptजानिये कौन हैं नथुनी प्रसाद कुशवाहा, जिन्हें सपा ने कुशीनगर से बनाया है उम्मीदवार | Know about nathuni Prasad Kushwaha who Kushinagar Lok Sabha Candidate | Patrika News

जानिये कौन हैं नथुनी प्रसाद कुशवाहा, जिन्हें सपा ने कुशीनगर से बनाया है उम्मीदवार

locationकुशीनगरPublished: Mar 28, 2019 10:47:38 pm

सपा और बसपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं नथुनी।

nathuni Prasad Kushwaha

नथुनी प्रसाद कुशवाहा

कुशीनगर. समाजवादी पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिये कुशीनगर सीट से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। नथुनी प्रसाद कुशवाहा बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए थे। वह बसपा के टिकट पर एक बार लोकसभा और एक बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। समाजवादी पार्टी उनके जरिये कुशीनगर के कुशवाहा वोटरों को साधकर जीत की उम्मीद में है।
नथुनी कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी में बड़े नेता हुआ करते थे। वह बसपा में कुशीनगर के सहरही खेत्र के बसपा प्रभारी और कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। उन्हें बसपा ने एक बार पडरौना लोकसभा सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वह जीत नहीं पाए। सेवरही विधानसभा से वह विधायकी का चुनाव भी बसपा के टिकट पर लड़े थे। फिर वह सपा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी ने 2017 मे विधानसभा चुनाव में उन्हें खड्डा से टिकट देकर काट दिया था।
इसके पहले भी वह सपा में रह चुके हैं और पडरौना सदर सीट से चुनाव भी लड़े थे। अब बसपा से गठबंधन के तहत कुशीनगर सीट सपा को मिली तो अखिलेश यादव ने नथुनी पर ही दांव खेला। बता दें कि नथुनी प्रसाद कुशवाहा शिक्षा के क्षेत्र से संबंध रखते हैं। वह खुद पेशे से शिक्षक रह चुके हैं। उनके कई हाई स्कूल और डिग्री कॉलेज भी चलते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो