कुशीनगर

कुशीनगर: 22 पशुओं को बिहार ले जा रहे पांच तस्करों में एक गिरफ्तार

गुरुवार को पशु तस्कर ट्रक में 22 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्वाट व कसया पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पकड़ीहवा के पास उन्हें रोकने की कोशिश की।

कुशीनगरApr 21, 2022 / 11:19 pm

Punit Srivastava

कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र स्थित नहर की पटरी पर गुरुवार की सुबह पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर के पैर में गोली मारी। घायल पशु तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है।
इसकी जानकारी होते ही एएसपी रितेश कुमार व सीओ कसया पीयूष कांत राय मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पशु तस्कर ट्रक में 22 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्वाट व कसया पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पकड़ीहवा के पास उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने पुलिस वाहन को कुचलने के साथ नहर की पटरी से गाड़ी लेकर भागने लगे, लेकिन तस्कर ने पुलिस को अपने पीछे आता देख ट्रक के अंदर से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ के अतरौला निवासी संत प्रसाद उर्फ करिया के रूप में हुई है। वहीं पुलिस के गाड़ी का चालक सिपाही राजेश कुमार भी घायल हो गया।
सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। वहीं चार पशु तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस पशु लदे वाहन को थाने ले आई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.