scriptपति-पत्नी दिनभर झगड़े, देर रात में गर्भवती पत्नी की चीख सुनकर दौड़े लोग तो… | Mother with child burnt at home | Patrika News

पति-पत्नी दिनभर झगड़े, देर रात में गर्भवती पत्नी की चीख सुनकर दौड़े लोग तो…

locationकुशीनगरPublished: Dec 18, 2018 02:24:58 am

Sad

moradabad

हैवानियत: मजदूरी मांगने पर मजदूरी को पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले,हालत नाजुक

महराजगंज कोतवाली के एक गांव में रहस्यमय हालत में लगी आग से एक महिला अपने तीन साल की मासूम बच्ची संग जलकर मर गई। महिला गर्भवती भी थी। घर में लगी आग को फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। उधर, पुलिस इस घटना को गृहकलह से जोड़कर एक व्यक्ति को हिरासत में ली है। पति फरार बताया जा रहा है।
पकड़ियार बुजुर्ग गांव के रहने वाले राजाराम चैरसिया की शादी कुशीनगर के नेबुआनौरंगिया क्षेत्र के पड़री मेंहदिया गांव की सावित्री से हुई थी। सावित्री की गोद में एक तीन साल की मासूम बच्ची थी। वह कुछ माह से गर्भवती भी थी।
गांववालों के मुताबिक सावित्री का अपने पति से पिछले कुछ दिनों सेे आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार की दोपहर व शाम को भी दोनों में काफी विवाद हुआ। रविवार की मध्यरात्रि में लोग अचानक से चैरसिया के घर से चीखपुकार की आवाज सुनकर दौडे़ हुए गए। वहां देखा कि एक कमरे से आग की लपटें आ रही थी और सावित्री बचाने के लिए चीख रही थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से झुलसी सावित्री और उसकी तीन साल की बेटी को बाहर निकाला गया तो वह मौत के मुंह में जा चुके थे। सावित्री के पेट में पल रहे बच्चे की भी आग में झुलसने से मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो