scriptप्रियंका गांधी आज कुशीनगर में दिखाएंगी ताकत, करेंगी रोड शो | Priyanka gandhi Road Show in kushinagar | Patrika News

प्रियंका गांधी आज कुशीनगर में दिखाएंगी ताकत, करेंगी रोड शो

locationकुशीनगरPublished: May 17, 2019 10:44:30 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुशीनगर में कांग्रेस के कद्दावर नेता और केंद्र में मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह के लिए रोड शो करेंगी

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

कुशीनगर. लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महात्मा बुद्ध की धरती कुशीनगर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 10 मिनट तक कुशीनगर और पडरौना में रोड शो करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुशीनगर में कांग्रेस के कद्दावर नेता और केंद्र में मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह के लिए रोड शो करेंगी। रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने वहां से जीत दर्ज की थी। कुशीनगर संसदीय सीट 2008 में उस समय अस्तित्व में आया था जब 2002 में गठित परिसीमन आयोग की ओर से इस क्षेत्र को नए संसदीय सीट बनाए जाने के सुझाव को अमल में लाया गया था।

पहले यह संसदीय क्षेत्र पड़रौना के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर को संसदीय सीट का दर्जा मिल गया और यहां हुए पहले चुनाव में कांग्रेस ने अपना खाता खोला. कांग्रेस के रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) ने 2009 में यहां पर जीत हासिल की थी। उन्होंने इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य को 21,094 मतों के अंतर से हरा दिया। बीजेपी के विजय दुबे तीसरे और समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो