कुशीनगरPublished: Aug 08, 2023 03:04:25 pm
Ayush Dubey
IMD Alert: IMD Weather Alert में आज रात 8 बजे के बाद, मानसून राइट सिफ्ट होने से भारी से अति भरी बारिश की संभावना जताई गयी है।
UP Weather Update : मौसम विभाग ने अभी-अभी प्रदेश में बड़ा अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम सुहावना होने वाला है। कई जिले छिटपुट बारिश, गरज चमक के साथ बौछार, आंधी और तूफान से प्रभावित प्रभावित रहने वाले हैं। 15 अगस्त के बाद मौसम में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली एनसीआर और आसपास के जिलों में सप्ताह के सातों दिन हेवी रेन अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में जुलाई के महीने से अगस्त के महीने में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान मानचित्र में आज मौसम से संबंधित अपडेट देखा जा सकता है।
इन जिलों में जारी किया गया Yellow Alert आंचलिक विज्ञान नगरी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले 3 घंटों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर और महाराजगंज के आसपास के क्षेत्रों में कहीं झमाझम बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।