scriptहमारे कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले अधिकारियों के हाथ कटवा लिये जाएंगे, हिंदू युवा वाहिनी के नेता की धमकी | Yogi Adityanath Closed Ex MLA Atul Singh Threaten Officers to Cut Hand | Patrika News

हमारे कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले अधिकारियों के हाथ कटवा लिये जाएंगे, हिंदू युवा वाहिनी के नेता की धमकी

locationकुशीनगरPublished: Dec 02, 2018 04:45:45 pm

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने सरेआम अधिकारियों को धमकाया।

Hindu Yuv Vahuni LeDer

हिन्दू युवा वाहिनी के नेता ने दी धमकी

कुशीनगर. जो भी अधिकारी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनेगा उसके हाथ कटवा लिया जाएगा। ये हम नहीं कह रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी कहे जाने वाले हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह ये बात कह रहे हैं। वह भी कहीं किसी से अकेले में नहीं बल्कि, खुले मंच से सरेआम। जब इस तरह की धमकी अतुल सिंह दे रहे थे तो उस समय मंच पर संगठन के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
 

हिंदू युवा वाहिनी हिंदुत्व की कट्टर और उग्र छवि के लिये पहचाना जाने वाला संगठन रहा है। योगी आदित्यनाथ इसके मुखिया। पर योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह इसके संरक्षक हैं। पर उनके सीएम बनने के बाद हियुवा कार्यकर्ता अपने तेवर नर्म बनाकर चल रहे थे। पर अब ऐसा लगता है कि वह एक बार फिर अपने तेवर में वापस लौट रहे हैं।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और योगी के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक अतुल सिंह के बेलगाम बोल शायद इसी के संकेत हों। अतुल सिंह शनिवार को कुशीनगर के जिला पंचायत परिसर में आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी सम्मेलन में बेलगाम हो गए। पुराने तेवर में वापस लौटते हुए उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी हमारे कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनेगा उन अधिकारियों का हाथ कटवा लिया जाएगा। अतुल सिंह यहीं नहीं रुके, कहा कि अगर कोई अधिकारी सीधी तरह से बात नहीं सुनेगा तो उसे जूतों से समझाया जाएगा।
By AK Mall

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो