scriptचीनी मिल ने पूरी की 59 लाख कुंतल गन्ने की पिराई | 59 million quintals per hectare of cane completed in sugar mill | Patrika News

चीनी मिल ने पूरी की 59 लाख कुंतल गन्ने की पिराई

locationलखीमपुर खेरीPublished: Apr 20, 2019 03:56:59 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

गन्ना विभाग किसानों के खेत में शेष बचे गन्ने का सर्वे कराकर किसानों को गन्ना पर्ची देगा

sugarcane

चीनी मिल ने पूरी की 59 लाख कुंतल गन्ने की पिराई

लखीमपुर खीरी. सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के गन्ना किसानों को गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गन्ना विभाग किसानों के खेत में शेष बचे गन्ने का सर्वे कराकर किसानों को गन्ना पर्ची देगा। जिससे किसानों को अपना गन्ना चीनी मिल में बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं होगी। चीनी मिल ने 59 लाख कुंतल गन्ने की पिराई अब तक पूरी की है। किसानों को पर्चियां तेजी से भेजी जा रही हैं। किसानों के पूरे गन्ने की पेराई चीनी मिल द्वारा की जाएगी।
गन्ना पेराई की क्षमता 82 लाख 20 हजार कुंतल

किसानों ने मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची समय से न मिलने तथा शेष बचे गन्ने की पर्ची दोबारा जारी करने की मांग किसान बालक राम वर्मा ने मुख्य गन्ना विकास अधिकारी से की थी। सरजू सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना विकास अधिकारी डीके राय ने बताया कि चीनी मिल ने अपने नवीन पेराई सत्र में अब तक 59 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की पेराई कर चुकी है। जिसके सापेक्ष 5 लाख 52000 कुंतल से अधिक चीनी का उत्पादन किया जा चुका है तथा चीनी परता 9.8 रहा है। मिल में गन्ना पिराई क्षमता 82 लाख 20 हजार कुंतल तक है।
6 मार्च को हो गया था भुगतान

विकास अधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की पर्चियां खत्म हो गई हैं और खेतों में गन्ना खड़ा है, उन किसानों के गन्ने का सर्वे कराकर के शीघ्र ही उनकी पर्चियां जारी की जाएंगी ताकि समय से किसान अपना गन्ना चीनी मिल न सके। जिन किसानों के भी एक भी पर्चियां नहीं गई है और की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों को मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए उनकी पर्चियां मिल से मिले इंडेंट के आधार पर तेजी से भेजी जा रही है। किसी किसान को यदि कोई परेशानी है, वह तत्काल उनसे मिलकर समस्या का समाधान पा सकता है। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान 6 मार्च तक कर दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो