script5वें चरण में दिखा लोगों में उत्साह, 64.75 प्रतिशत हुआ मतदान | 5th stage voting in lakhimpur | Patrika News
लखीमपुर खेरी

5वें चरण में दिखा लोगों में उत्साह, 64.75 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में धौरहरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया।

लखीमपुर खेरीMay 07, 2019 / 08:41 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

5वें चरण में दिखा लोगों में उत्साह, 64.75 प्रतिशत हुआ मतदान

लखीमपुर-खीरी. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में धौरहरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया। चिलचिलाती धूप और चल रही गर्म हवाओं के बावजूद मतदाता घरों से निकलकर बूथ पहुंचे और मतदान किया। सुरक्षा के ऐतबार से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी चहलकदमी करते रहे। मतदान केंद्र संगीनों के साये में रहा। मतदान खत्म होने तक धौरहरा संसदीय क्षेत्र के 64.75′ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर काफी दिनों से तैयारियां चल रही थीं। रविवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुईं। चुनाव में लगे कर्मचारी पूरी रात तैयारियां करते रहें। अलसुबह ही बूथ पर चुनावी कर्मचारी ईवीएम व वीवीपीटी पैड लेकर पहुंच गए। सात बजे से पहले तक ईवीएम व वीवीपीटी पैड की जांच होती रही। सात बजते ही चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।


सुबह मौसम ठंडा होने के चलते मतदाता सात बजे से पहले ही बूथों पर पहुंचने लगे। हालांकि निर्धारित समय 7 बजे का था इसलिए लोगों को तब तक मतदान केंद्र के बाहर रुकना पड़ा। सात बजते ही लोग बूथ केंद्रों के भीतर पहुंचे। लोगों ने लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाएं-पुुरुष व वृद्ध केंद्रों तक पहुंचने लगे। 10 बजे तक मतदान बहुत तेजी से चलता रहा। इसके बाद तेज धूप हो जाने के चलते मतदान प्रक्रिया में थोड़ी गति धीमी हुई। दो बजे तक मतदान प्रक्रिया धीमी रही। इसके बाद फिर मतदान ने जोर पकड़ा। लोग घरों के बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचने लगे। देर शाम तक मतदान केंद्रों पर लाइनें लगीं रहीं। मतदान समाप्त होने तक 64.75′ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के मामले में मोहम्मदी विधान सभा अव्वल रही। वहां 66.48′ मतदाताओं ने वोट डाले। इसके बाद कस्ता में 66.24′, हरगांव में 66′, महोली में 63.40′ तथा सबसे कम स्वयं संसदीय सीट के नाम से जाने वाले धौरहरा क्षेत्र में 61.62′ रहा।

Home / Lakhimpur Kheri / 5वें चरण में दिखा लोगों में उत्साह, 64.75 प्रतिशत हुआ मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो