scriptकांग्रेस के भारत बंद को लेकर जिले में हुआ प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे | bharat band in lakhimpur kheri | Patrika News

कांग्रेस के भारत बंद को लेकर जिले में हुआ प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

locationलखीमपुर खेरीPublished: Sep 11, 2018 11:21:22 am

10 सितंबर को कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर भारत बंद का आवाहन किया था।

lakhimpur

कांग्रेस के भारत बंद को लेकर जिले में हुआ प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

लखीमपुर खीरी. 10 सितंबर को कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर भारत बंद का आवाहन किया था। जिले में लगभग सभी तहसीलों में इसका विरोध प्रदर्शन भी हुआ। शहर के विलोबी मैदान में कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर की सड़कों पर जुलूस निकला और संकटा देवी पुलिस चौकी के पेट्रोल पंप का घेराव कर। यहां जाम भी किया गया। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किये थे। उन्हें पूरे नहीं किये।

इसी तरह मितौली तहसील में में सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए व तहसील पहुंचे। प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई को लेकर हल्ला बोला पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। अभी हाल में ही शिक्षक भर्ती में घोटाला सामने आया है। रोज पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। भाजपा की सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। आने वाले 2019 के चुनाव में जनता इस बार उनके झांसे में नही आयेगी। और इस मंहगाई का जवाब देंगे। मोदी ने 14 दिन में गन्ने का भुगतान देने का वादा किया था। वो तो पूरा नही किया। सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वादों को भूल गई।


इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान पर गोला में भी असर दिखा। यहां पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नंगे होकर भाजपा सरकार और महंगाई का विरोध किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 सितंबर को पेट्रोल डीजल और रसोई गैस समेत बढ़ती महंगाई को लेकर भारत बंद का आहवान किया था। जिसे लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर में बैलगाड़ी पर बैठकर नंगे होकर प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई को रोके जाने की मांग करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा हालांकि शहर की दुकानें खुली नहीं बंद का कोई खास असर दिखा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो