script

2019 में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार: भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार लोधी

locationलखीमपुर खेरीPublished: Sep 18, 2018 07:45:49 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

संपूर्ण विश्व में जब-जब क्रांति हुई है, तो परिवर्तन हुआ है और इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

bjym

2019 में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार: भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार लोधी

लखीमपुर खीरी. युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा ही देश और समाज को नए शिखर पर ले जाता है। युवा देश का वर्तमान है तो भूत काल और भविष्य काल का सेतु भी है। इतिहास गवाह है कि संपूर्ण विश्व में जब-जब क्रांति हुई है, तो परिवर्तन हुआ है और इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विनोद कुमार लोधी ने जिले के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित अपने स्वागत समारोह में कही।
लोधी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब इस देश की तरुणाई ने अंगड़ाई ली है, तब-तब देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। राष्ट्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रत्यक्ष प्रमाण है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अपनी दोबारा अपनी सरकार बनाएगी। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के नव निर्माण में युवाओं की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि विनोद लोधी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को स्वागत कार्यक्रम के संयोजक अमित प्रताप राव, आशीष बाथम, चंदन शाह, वैभव सिंह विभु। अनुज सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। इससे पूर्व नवनिर्वाचित भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार लोधी प्रथम जिला आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनके गुलरीपुरवा पहुंचने पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नगर के मेन रोड़ होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। उन्होंने पं० श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
ये रहे मौजूद

स्वागत समारोह में मुख्य रुप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, उमाशंकर मिश्रा, दयाशंकर मोर्य, जिला महामंत्री ठाकुर प्रसाद गंगवार, भाजयुमो के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी, निवर्तमान जिला महामंत्री शरद मिश्रा व प्रशांत राजवंश, जिला मंत्री संतोष कुमारी सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला, विजय शुक्ला रिंकू, सजल वैश्य, शिवांशु त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, विभु बाथम, रानू गुप्ता, नितिन गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, दिनेश सिंह देव, संदीप मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो