लखीमपुर खेरी

2022 तक हर गरीब के पास अपना घर होगा-भाजपा

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ने सुनी जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याएं।
 

लखीमपुर खेरीSep 19, 2018 / 08:00 pm

Ashish Pandey

2022 तक हर गरीब के पास अपना घर होगा-भाजपा

लखीमपुर-खीरी. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। जनसमस्यओं, जनता और कार्यकर्ताओं की बातें व समस्याएं प्रमुखता से उनी जा रही हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा ने पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उनकी शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कमलेश मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार जाति धर्म के आधार पर नहीं केवल पात्रता के आधार पर सबको लाभवन्तित कर रही है। पात्र व्यक्ति को हर हाल में योजनाओं का लाभ मिलने का आश्वासन दिया। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी पात्र को अब कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हर पात्र को योजना का लाभ मिलेगा।
2022 तक हर गरीब के पास अपना घर होगा
कमलेश मिश्रा ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया है और 2022 तक हर गरीब व्यक्ति के पास अपना घर होगा। हर गरीब को छत व घर में गैस सिलेण्डर के साथ बिजली व शौचालय देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभावन्तित परिवार के हर सदस्य को 5 लाख रुपये के चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जायेगी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जोरों से शौचालयों का निर्माण हो रहा है। इसके लिए आप लोगों का साथ बहुत जरूरी है, सरकार प्रोत्साहन राशि के रूप में शौचालय बनवाने के लिए 12000 दे रही है।
कानून-व्यवस्था पर सरकार ने कड़े कदम उठाएं हैं

सबका साथ सबका विकास सिद्धान्त के आधार पर सरकार कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी पात्र को अब कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हर पात्र को योजना का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अमित प्रताप राव, आशीष बाथम, चन्दन शाह, सजल वैश्य, शुवांशु त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Lakhimpur Kheri / 2022 तक हर गरीब के पास अपना घर होगा-भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.