scriptलड़के ने तोड़ा तरबूज, देखकर किसान ने कर दिया ऐसा काम, परिवार में मचा कोहराम | Boy death in suspicious condition in Lakhimpur Kheri crime news | Patrika News

लड़के ने तोड़ा तरबूज, देखकर किसान ने कर दिया ऐसा काम, परिवार में मचा कोहराम

locationलखीमपुर खेरीPublished: May 25, 2018 08:31:01 am

तरबूज तोड़ने पर दलित लड़के को उतारा मौत के घाट, आनन-फानन में अंतिम संस्कार…

Boy death in suspicious condition in Lakhimpur Kheri crime news

लड़के ने तोड़ा तरबूज, देखकर किसान ने कर दिया ऐसा काम, परिवार में मचा कोहराम

लखीमपुर खीरी. बुधवार को दलित बालक द्वारा तरबूज चोरी करने पर क्षेत्र के एक किसान द्वारा पिटाई की गई। जिसके बाद बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता पाया गया। गुरुवार को आनन-फानन में ग्राम प्रधान व एक परिवार ने पीड़ित परिवार पर ऐन, केन, प्रकारेण दबाव बनाकर मामला अपने पक्ष में कर लिया और बिना पोस्टमार्टम किए ही शव का पंचनामा भरकर अन्तिम संस्कार करा दिया। जिसके चलते अबोध बालक की मौत का राज रहस्य बनकर रह गया।
घास काटने गया था किसान

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दलित लड़के विनोद कुमार (14 साल) पुत्र मिहीलाल निवासी बांकेगंज कुछ नौनिहालों के साथ घास काटने के लिए एक किसान के फार्म में गया था। वहां लगे तरबूज को देखकर विनोद घास के साथ कुछ तरबूज भी तोड़कर निकलने वाला था कि इस बीच किसान मौके पर आ गया। जिसे देखकर लड़के भाग खड़े हुए। जिसमें विनोद कुमार नाम का लड़का मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तरबूज तोड़ने पर ले ली जान

तलाशी में घास के साथ तरबूज देखकर किसान गुस्सा हो गया और उसने बालक को ट्रैक्टर में बांधकर जमकर पीटा। बाद में बालक की मौत होने पर अपने को फंसता देखकर मृतक के परिवारवालों में दहशत पैदा करके शव का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अन्तिम संस्कार कराने की तैयारी थी। गुरुवार को सुबह जब दलित लड़के के शव को चुपचाप जलाने की तैयारी चल रही थी तभी इसकी खबर मीडिया को लग गई। पत्रकारों ने जब घटना की पूरी जानकारी ली तो पीड़ित परिवार ने अपने लड़के के संबंध में कहा कि वह जानवरों के लिए घास लेने के लिए कई लड़कों के साथ गया था। वहां तरबूज देखकर कुछ तरबूज तोड़कर बांध रहा था। इस बीच किसान आ गया और उसने बालक को अपने ट्रैक्टर में बांधकर पीटा। कुछ देर के बाद उसका शव लटकता मिला। एक सवाल के जवाब में दहशतगर्दी की बात भी सामने आई।
उन लोगों से हम नहीं लड़ सकते

मिहीलाल के भांजे ने हिम्मत जुटाकर घटना की पुष्टि की। उसके अनुसार वह सब लोग कंजड बिरादरी के हैं और घर की महिला और पुरुष कृषि फार्मरों के यहां भीख मांगते हैं साथ ही जानवरों का चारा भी बनाते हैं। लड़के घास काटने के लिए आते-जाते रहते हैं। वह बडे़ लोग हैं। इनसे हम लोग नहीं लड़ सकते। लड़की ने ही गलती की तरबूज चोरी से तोड़ लिए थे। उसने बताया कि उनके साथ ग्राम प्रधान और पुलिस भी है। इस संबंध में हमने जब थानाध्यक्ष मैलानी से बात की गई तो उन्होंने पहले मामला संज्ञान में न होना बताया। उसके बाद परिवार वालों द्वारा कार्रवाई न करने की बात कही गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और वह हाईकोर्ट आए हुए हैं। वापस लौटने पर ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो