scriptसरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी बोलेंगे अंग्रेजी | Children studying in government schools will also speak English | Patrika News

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी बोलेंगे अंग्रेजी

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jan 24, 2019 11:40:58 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी बोलेंगे अंग्रेजी

celebrate december 13 to check quality levels in satna school

celebrate december 13 to check quality levels in satna school

लखीमपुर खीरी. सरकार द्वारा शिक्षा को और भी बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में सरकार ने बेसिक के स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी में पारंगत करने के लिए अभी तक अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की शुरुआत की थी। लेकिन इसके अलावा सरकार ने एक और नायाब तरीका निकाला है। जिससे बच्चों को अंग्रेजी बोलना और सिखाना और भी आसान हो जायेगा। इसके लिये अब स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए रेडियो प्रसारण सुनाया जाएगा। 15 मिनट के इस लेक्चर में बच्चों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी। इसके लिए आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो प्रसारण शुरू किया जा रहा है।
राज्य परियोजना निदेशक ने सभी स्कूलों में रेडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि अभिवाहक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पर जोर दे रहे हैं। वही शिक्षा विभाग ने अभिवहाको की मंशा को भांपते हुये स्कूलों में अंग्रेजी विषय पर जोर देना शुरू किया है। पहले विभाग ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शुरुआत की। स्कूलों में अंग्रेजी के शिक्षकों की तैनाती की गई। जिले में 90 से अधिक के स्कूल अंग्रेजी माध्यम में चल रहे हैं। लेकिन अब स्कूलों में रेडियो प्रसारण सुनाया जाएगा। 28 फरवरी से शुरू हो रही है। 11 बजे से 11.15 के बीच प्रसारण होगा। इसमें बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा। इसके बारे में आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो