script2019 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, गिनाए जितिन के विकास कार्य | congress preprations for 2019 elections | Patrika News

2019 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, गिनाए जितिन के विकास कार्य

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 20, 2018 08:16:00 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

2019 चुनावों की तैयारी और कांग्रेस के विकास कार्यों को लेकर जितिन प्रसाद ने कही ये बात

congress

2019 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, गिनाए जितिन के विकास कार्य

लखीमपुर-खीरी. बुधवार को ईसानगर और धौरहरा ब्लाक की बूथ एवं न्याय पंचायत समितियों की बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकरियों और सदस्यों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2019 के चुनावों की तैयारी एवं चार साल में मोदी सरकार की असफलताओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया गया। जितिन प्रसाद ने धौरहरा में अविस्मरणीय विकास कार्य कराये हैं, जितिन प्रसाद के आने से पहले धौरहरा के गांवों में जाने के लिए जिले के लोगों को सोचना पड़ता था कि वहां पर न ही सड़क़ें थीं और न ही आने जाने के लिए कोई संसाधन थे। लोगों को अपने संसाधनों से जहां भी जाना होता था वहां आते जाते थे।
भाजपा ने नहीं किया कोई भी विकास कार्य

जितिन प्रसाद के आने के बाद उन्होंने सबसे पहले धौरहरा को सडक़ों से जोड़ा हर गांव और कस्बों में सम्पर्क मार्गाे को पक्का बनवाकर वहां के लोगों को आने जाने की सहूलियतें दी। इसके बाद धौरहरा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुं0 रवि प्रताप सिंह ने बुधवार को धौरहरा के बूथ कमेटी की मीटिंग में ग्राम रंजीतगंज में कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्त किया। इसी क्रम में पी0सी0सी0 सदस्य राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि पांचवां साल लगने के बाद भी भाजपा के प्रतिनिधि ने अभी तक यहां पर कोई भी विकास कार्य नही किया है। जो भी विकास कार्य धौरहरा में दिखाई देते हैं, वह सब जितिन प्रसाद की देन है।
झूठ बोलकर लोगों को ठगा है भाजपा ने

किसी भी गांव में या कस्बे में भाजपा प्रतिनिध ने जनता की समस्याओं के निस्तारण या सुविधा के लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया है, जिसे उनके विकास के कार्याे में जोड़ा जा सके। वास्तव में भाजपा ने लोगों से झूठ बोलकर उनका वोट लेकर उन्हें ठगा है। अब जनता सच्चाई जान चुकी है सभी बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों को जनता को और जागरूक करना है जिससे आने वाले चुनाव में फिर से किसी बहकावे में कोई न आये। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मण्डल को-आर्डिनेटर इरफान किदवई ने कहा कि आज की सरकार में अगर किसी को सबसे ज्यादा दबाया जा रहा है, तो वह अल्पसंख्यक वर्ग है। आज अल्पसंख्यकों पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है अल्पसंख्यकों को अपने वोट की कीमत मालूम है। आने वाले समय में अल्पसंख्यक वर्ग भाजपा को अपनी ताकत अहसास दिलायेगा। जिलाध्यक्ष कुं0 राघवेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी बूथों के सदस्यों एवं अध्यक्षों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन प्रमुखता से करना है क्योंकि चुनाव में बूथ सदस्यों और अध्यक्षों के बल पर ही संगठन सहभागिता करता है और सफलता को अर्जित करता है।
ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम को कमलेश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष ईसानगर, सर्वेश वर्मा ब्लाक अध्यक्ष धौरहरा, जिला महिला अध्यक्ष कोमल सिंह, हनीफ खान, गणेश शंकर दुबे, जमाल अहमद, पप्पू वर्मा, रामेन्द्र शुक्ला, के0 सिंह, सुशील, ओम प्रकाश गुप्ता, परवेज खान, अफसार खान, मुजीब खान, रूपेश निगम, लक्ष्मी नरायण राज, चन्दन मास्टर, नरेन्द्र लोधी, सारूप खान ने सम्बोधित किया तथा बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं सदस्य तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो