scriptप्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रतिवाद | Congressmen protest demanding release of ajay kumar lallu | Patrika News

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रतिवाद

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 14, 2020 10:27:32 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) गरीब की रिहाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मौन प्रतिवाद गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रतिवाद

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रतिवाद

लखीमपुर खीरी. कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) गरीब की रिहाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मौन प्रतिवाद गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है कि अजय कुमार लल्लू को न्याय मिलेगा। कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है, लेकिन योगी सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। वहीं संजय गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज हर जरूरतमंद की सेवा करने की भावना है पिछले सात दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। कांग्रेस र्पाी हमेशा जनसेवा से कार्य करती आयी है। मौन प्रतिवाद में मुख्य रूप से तारिक हुसैन, आशीष सिंह, राजीव अग्निहोत्री, रवि तिवारी, अब्दुल कयूम, पंकज दीक्षित, कामिल उस्मानी, सुनील अवस्थी, चन्द्रप्रभा अवस्थी, केके दीक्षित, प्रेम वर्मा, संजीव मिश्रा, रामकुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो