scriptथमे 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिये, कर्मचारी बैठे धरने पर | Doctors and workers strike in Lakhimpur news | Patrika News
लखीमपुर खेरी

थमे 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिये, कर्मचारी बैठे धरने पर

प्रदेश के सभी जिलों सहित खीरी में भी 108 व 102 के कर्मचारियों ने सुबह से ही महिला अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल कर दी व धरने पर बैठ गए।

लखीमपुर खेरीSep 24, 2019 / 10:29 pm

Abhishek Gupta

ambulance

ambulance

लखीमपुर-खीरी. प्रदेश के सभी जिलों सहित खीरी में भी 108 व 102 के कर्मचारियों ने सुबह से ही महिला अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल कर दी व धरने पर बैठ गए। एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि कुशीनगर में तैनात पायलट पवन कुमार से कंपनी के अधिकारियों ने 22 दिनों तक लगातार 24 घंटे काम लिया, जिसके कारण उसका देहांत हो गया।
जुलाई में ही आठ कर्मचारियों को नियम के विरुद्ध उनकी सेवा से उन्हें मुक्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जीवीकेईएमआरआई सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा पायलट और टेक्नीशियन रखे जाते हैं, जिसके बाद कंपनी द्वारा जमकर उनका आर्थिक व मानसिक शोषण होता है। अपनी मांगों में उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत हम कर्मचारियों को प्रति 60 रुपए का मानदेय देकर काम कराना चाहती है, जिसमें हम कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा नहीं दी जाएगी। हम कर्मचारीगण कंपनी के इस पायलट प्रोजेक्ट का विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि हमें पूर्व की भांति निर्धारित वेतनमान पर ही कार्य करने दिया जाए। पायलट प्रोजेक्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। साथी कर्मचारियों से आठ घंटे से अधिक कार्य करवाए जाने पर ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की जाए। वर्ष 2014 से कर्मचारियों का कोई वेतन वृद्धि नहीं दी गई है। उसका तुरंत भुगतान कराया जाए तथा जो कंपनी द्वारा फर्जी एवं गलत तरीके से केस किए जाते हैं, जिसके लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है उनके अनुसार इस फर्जीवाड़ा में साथ ना देने पर हम कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। अथवा तीन सौ से चार सौ किलोमीटर दूरी पर स्थानांतरण कर दिया जाता है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। अगर स्थानांतरण किया भी जाए तो जिले में ही हो हरियाणा तथा दिल्ली राज्य के अनुसार हम कर्मचारियों को भी इसके अधीन कर हमें सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

Home / Lakhimpur Kheri / थमे 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिये, कर्मचारी बैठे धरने पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो