scriptईद-उल-अजहा- चालीस हजार में बिक रहा है एक बकरा | Eid-ul-Azha- One goat is selling for forty thousand | Patrika News

ईद-उल-अजहा- चालीस हजार में बिक रहा है एक बकरा

locationलखीमपुर खेरीPublished: Aug 20, 2018 08:15:55 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

मस्जिदों में बकरा ईद की नमाज के बाद घरों पर कुर्बानी का सिलसिला शुरु होगा, जो तीन दिन तक चलेगा।
 

lakhimpur

ईद-उल-अजहा- चालीस हजार में बिक रहा है एक बकरा

लखीमपुर खीरी. ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद के त्यौहार पर इस्लाम धर्म में कुर्बानी करने की परंपरा है, जिसके लिए थरबरऩ गंज मुहल्ले में बकरों की मंडी सज गई है। वैसे तो पाले हुए बकरे का सवाब ज्यादा है। फिर भी जो नहीं पाल सके वह दो दिन पहले बाजार से बकरे खरीद कर के कुर्बानी की परंपरा का निर्वहन तो करेंगे ही। यह पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। सुबह मस्जिदों में बकरा ईद की नमाज के बाद घरों पर कुर्बानी का सिलसिला शुरु होगा, जो तीन दिन तक चलेगा।
हजरत इब्राहीम (अलैहि0) की सुन्नत अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग यह कुर्बानी करते हैं। शहर के मुहल्ला थरबरनगंज की गलियों में सजी बकरा मंडी में छह हजार से लेकर के 40 हजार तक के बकरे हैं। इसमें 40 हजार वाले बकरे काफी बड़े गंगा पारी बकरे हैं। हालांकि इस बार बकरा मंडी महंगी है।
यह रहेगा नमाज का वक्त
इस्लामिक गतिविधियों को अंजाम देने वाली शहर की अंजुमन इस्लामिया वक्फ कमेटी ने मस्जिदों में तैयारियां करवा दी हैं। इतना ही नहीं नमाजियों के वजू करने और नमाज पढऩे के पूरे प्रबंध भी करवाए हैं। शहर की करीब 19 मस्जिदों में अंजुमन की ओर से पेशइमाम नियुक्त किए गए हैं जो मुकर्रर वक्त पर नमाज़ पढाएंगे।
अंजुमन इस्लामिया के सचिव रिजवान रशीद खान ने बताया कि नमाज की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से महाराज नगर की गौसिया मस्जिद, इस्लाम नगर की गरीब नवाज मस्जिद तथा सुनहरी मस्जिद से होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे शहर की महाराज नगर, शमशेर नगर, कचहरी मस्जिद और हाथीपुर कोठार की मस्जिद में नमाज होगी। फिर 8:30 बजे की हिदायत नगर, मथना की मस्जिद, हीरालाल धर्मशाला मीनार मस्जिद, हाथीपुर उत्तरी की अजमेरी मस्जिद, हिदायत नगर की मदीना मस्जिद में नमाज होगी। इसके बाद 8:45 पर रिफ़ाक़ती मस्जिद हिदायत नगर, गुलजार नगर की कादरी मस्जिद मे नमाज होगी फिर नौ बजे मुहल्ला ईदगाह की मस्जिद में, गुलजार नगर मस्जिद, हुसैनी मस्जिद हिदायत नगर मस्जिदों में नमाज होगी। 9:30 बजे शहर की गुटैय्या बाग मस्जिद, नौरंगाबाद ईदगाह में नमाज के साथ यह सिलसिला पूरा हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो