scriptपीलीभीत के टाइगर रिजर्व के बाद दुधवा में बढ़ गया हाथियों का कुनबा, तीन साल में दोगुना से ज्यादा हुई तादाद | elephants in dudhwa increased with double numbers in 3 years | Patrika News
लखीमपुर खेरी

पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के बाद दुधवा में बढ़ गया हाथियों का कुनबा, तीन साल में दोगुना से ज्यादा हुई तादाद

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाद अब दुधवा के हाथियों की आबादी दोगुनी संख्या से बढ़ी है। दुधवा में 149 हाथियों की संख्या है जो कि पहले 70 थी।

लखीमपुर खेरीNov 27, 2020 / 12:18 pm

Karishma Lalwani

पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के बाद दुधवा में बढ़ गया हाथियों का कुनबा, तीन साल में दोगुना से ज्यादा हुई तादाद

पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के बाद दुधवा में बढ़ गया हाथियों का कुनबा, तीन साल में दोगुना से ज्यादा हुई तादाद

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाद अब दुधवा के हाथियों की आबादी दोगुनी संख्या से बढ़ी है। दुधवा में 149 हाथियों की संख्या है जो कि पहले 70 थी। दुधवा जंगल में एकाएक बढ़ी हाथियों की संख्या ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। कुल मिलाकर प्रदेश में हाथियों की संख्या 120 से 352 हो गई है। इस पर पार्क प्रशासन ने खुशी जताई है। इससे पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व को चार साल में बाघों की संख्या दोगुनी करने के लिए ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड एक कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअली दिया गया था।
तीन साल में बढ़ी संख्या

साल व सागौन के घने व हरे-भरे जंगल से 886 वर्ग किलो मीटर में फैला दुधवा टाइगर रिजर्व देशी-विदेशी पर्यटकों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व बंगाल टाइगर व एक सींघ वाले गैंडों के लिए काफी चर्चित है। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में वास करने वाले दुर्लभ वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। दुधवा में हाथियों की संख्या जहां कुछ समय पहले 70 थी वो अब 149 हो गई है। तीन साल में दुधवा में हाथियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
नेपाली हाथियों को भा रहा दुधवा

नेपाली हाथियों को दुधवा भा गया है। यही वजह है कि ग्रास लैंड की हरियाली की सुंदरता को अपने में समेटे दुधवा टाइगर रिजर्व का जंगल मित्र राष्ट्र नेपाल के हाथियों को इतना पसंद आया कि बड़ी संख्या में नेपाली हाथियों ने दुधवा जंगल को ही अपना आशियाना बना लिया।

Home / Lakhimpur Kheri / पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के बाद दुधवा में बढ़ गया हाथियों का कुनबा, तीन साल में दोगुना से ज्यादा हुई तादाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो