लखीमपुर खेरी

अस्पताल में तैनात संविदा कर्मी से मनचले ने की छेड़छाड़, हुआ फिर यह

शहर में लगातार चल रहे एंटी रोमियो अभियान के बावजूद भी मजनुओं पर पुलिस शिकंजा कसने में विफल नजर आ रही है।

लखीमपुर खेरीOct 17, 2018 / 09:35 pm

Abhishek Gupta

Eve teasing

लखीमपुर-खीरी. शहर में लगातार चल रहे एंटी रोमियो अभियान के बावजूद भी मजनुओं पर पुलिस शिकंजा कसने में विफल नजर आ रही है। आए दिन शहर में लगातार छेड़छाड़ के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला आज जिला चिकित्सालय के पास देखने को मिला। वहां महिला चिकित्सालय में तैनात एक महिला संविदा कर्मी के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोगों ने मजनू को धरदबोचा और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला जिला महिला चिकित्सालय में संविदा कर्मी कंप्यूटर आपरेटर पद पर नियुक्त है। महिला अपने घर से जिला महिला चिकित्सालय ड्यूटी करने के लिए जैसे ही टैक्सी से उतरी, उसी समय पड़ोसी जिला शाहजहांपुर जितेंद्र भारती पुत्र राम भजन नामका एक युवक महिला का पीछा करने लगा। उसने महिला से मोबाइल नंबर भी पूछा। महिला के विरोध करने पर युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं, महिला का हाथ पकड़कर खींचने लगा। उसकी हरकत से महिला ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। महिला के चीखपुकार मचाते ही दर्जनों लोग आसपास जमा हो गए और उस मनचले की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद लोगों द्वारा मनचले को महिला थाने पहुंचा दिया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Home / Lakhimpur Kheri / अस्पताल में तैनात संविदा कर्मी से मनचले ने की छेड़छाड़, हुआ फिर यह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.