खून से लखपथ शव मिला खेत में जानकारी के अनुसार ग्राम सरकारगढ़ निवासी शराफत अली की बेटी साबिया (19) का धारदार हथियार से गुदा शव गांव के बाहर गेहूं के खेत मे शनिवार की सुबह मिला। सूचना पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतका के पिता शराफत अली ने बताया कि रात के तीन बजे में साबिया सहरी खाकर सोई थी। सुबह वह गायब मिली, तो उसके बाद तलाश करने पर सुबह खून से लथपथ शव खेत से मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
गिरफ्तार हुए आरोपी मृतका के पिता ने तहरीर में बताया कि उसके लड़के शब्बन के सगे रिश्तेदार राजू निवासी बहारगंज उसकी बेटी से बात करता था। इसे बात करने के लिये मना किया गया था, लेकिन फिर भी ये बात करता था। इसी रंजिश में उसने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने राजू और कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एस ओ सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। सीओ मोहम्मदी विजयानंद ने मौके पर पहुंचकर घटना का जानकारी ली।
गौरतलब है कि महिलाओं को लेकर अपराध बढ़ गए हैं। महिलाएं अपने ही इलाके में महफूज नहीं है। अपराध घटने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं, जो कि चिंता की बात है।