scriptसिलेंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, आधा दर्जन लोग घायल | House scrambled due to Cylinder blast 6 people injured in incident | Patrika News
लखीमपुर खेरी

सिलेंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, आधा दर्जन लोग घायल

धमाके के बाद आस-पड़ोसियांे ने घायलांे को निकाल कर जिला अस्पताल पहंुचाया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

लखीमपुर खेरीDec 22, 2017 / 08:04 pm

Ashish Pandey

Cylinder blast 6 people injured

Cylinder blast 6 people injured

लखीमपुर-खीरी. शहर की सब्जी मंडी में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक होटल व्यवसाई के यहां भोजन बनाते समय अचानक सिलंेडर में आग लग गई। होटल मालिक सहित घर के तमाम लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। कोशिशांे के बावजूद जब आग पर काबू नहीं पा सके तो घर के तमाम लोग बाहर भागने की फिराक में लग गए। इधर जल रहे सिलंेडर अचानक फट गया। सिलेंडर फटने से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। वहीं हादसे में आस-पड़ोसियांे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। धमाके के बाद आस-पड़ोसियांे ने घायलांे को निकाल कर जिला अस्पताल पहंुचाया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
दुकान का कार्य अपने घर पर करता है

जानकारी के अनुसार, पंकज पुत्र द्वारिका का होटल सब्जी मंडी में है। होटल छोटा होने के कारण वह दुकान का कार्य अपने घर पर करता है। शुक्रवार की दोपहर घर पर भोजन बनाने का कार्य चल रहा था कि अचानक सिलंेडर में आग लग गई। घर के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सके तो सभी लोग अपनी जान बचा कर घर से बाहर निकल आए।
साथ ही आस-पास के घर भी हिल गए

इधर जल रहा सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान तो ध्वस्त हुआ ही, साथ ही आस-पास के घर भी हिल गए। हादसे में पंकज शुक्ला पुत्र द्वारिका प्रसाद, नीरज शुक्ला पुत्र रामेश्वर दयाल घायल हो गए। वहीं पड़ोसी मीना गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता, महेश गुप्ता पुत्र स्व. सुशील गुप्ता, रागिनी गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता व शीर्ष गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता घायल हो गए। जिन्हंे आस-पड़ोसियांे ने घरांे से निकाल कर जिला अस्पताल पहंुचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इधर सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहंुची, जिससे लोगांे में रोष व्याप्त है।
हादसे की जांच होगी
लखीमपुर-मकान में ब्लास्ट का मामले को गंभीरता से लेते हुये। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एसडीएम नागेंद्र सिंह और सीओ सिटी को मौके पर भेजा। साथ ही सीएमओ और सीएमएस को घायलों के उपचार की पूरी व्यवस्था करने के आदेश, डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह बोले हादसे की जांच होगी। वही घनी बस्ती में चल रहे व्यावसायिक गतिविधियों की पड़ताल करने के भी आदेश दिये कि कैसे घरेलू सिलेंडर चल रहे थे। व्यावसायिक उपयोग में।

Home / Lakhimpur Kheri / सिलेंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, आधा दर्जन लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो