scriptसर्दियों में बढ़ जाता है वन्यजीवों पर खतरा, सर्च ऑपरेशन से शिकारी नेटवर्क का लगाया जाएगा पता | hunting of wildlife increases in winter season | Patrika News

सर्दियों में बढ़ जाता है वन्यजीवों पर खतरा, सर्च ऑपरेशन से शिकारी नेटवर्क का लगाया जाएगा पता

locationलखीमपुर खेरीPublished: Dec 07, 2018 07:08:15 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

सर्दी शुरू होते ही वन्यजीवों के शिकार की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं

dudhwa national park

सर्दियों में बढ़ जाता है वन्यजीवों पर खतरा, सर्च ऑपरेशन से शिकारी नेटवर्क का लगाया जाएगा पता

लखीमपुर खीरी. वन्यजीवों पर खतरा हमेशा बना रहता है। लेकिन सर्दी शुरू होते ही वन्यजीवों के शिकार की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं। हाल ही में पेलिया रेंज में भारी संख्या में खाबड़ बरामद हुआ है। इसी तरह कुछ समय पहले गस्त के दौरान फॉरेस्ट गार्ड पर गोली चलाई गई थी। इन घटनाओं के बाद वन विभाग के अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं।
सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार दुधवा पार्क और बफर एरिया के जंगल से सटे लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जो बेहद ही संवेदनशील हैं। इन गांव में वन्यजीवों के शिकार के लिए हथियार होने की सूचना है। इतना ही नहीं यहां शिकारी हर वक्त शिकार की फिराक में रहता है। पार्क के डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे और डीडी अनिल कुमार पटेल ने अधिकारियों की टीम के साथ जल्द ही सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं। डीडी ने बताया कि मझगईं रेंज के गांव में हथियारों की मौजूदगी के पुख्ता जानकारी मिली है। इसलिए गांव में पुलिस और वन विभाग की टीम की रेंज स्तर पर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शिकारी नेटवर्क के बारे में पता लगाया गया। जंगल से सटे दर्जनों गांव में शिकारियों की संभावनाएं को बल मिला। यह गांव बेलरायां से लेकर पलिया मझगई, संपूर्णानगर मैलानी, भीरा की रेंज के हैं। शिकारियों द्वारा लगाये जाने वाले इन खाबड़ में बाघ और तेंदुए के फसने का भी डर रहता है।
कड़ी निगरानी से सर्च ऑपरेशन

एफडी ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा में कोई कमी ना हो इसके लिए अधिकारी तकनीकी और कड़ी निगरानी का तरीका अपना रहे हैं। साथ ही चार-चार रेंजो को आपस में समंजयस स्थापित कर सुरक्षा चक्र बनाना होगा। इसके लिए भीरा किशनपुर व दोनों मैलानी रेंज में कोई घटना होने पर कर्मचारी सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। इसी तरह पलिया, संपूर्णानगर दुधवा, बनकटी व गौरीफंटा एक साथ मोर्चा संभालेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो