IMD Heavy Rain Forecast : प्रदेश के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में होगी अतिभारी बारिश, मानसून का यू-टर्न
लखीमपुर खेरीPublished: Jul 25, 2023 12:40:09 pm
IMD Heavy Rain Forecast : मानसून के उत्तर प्रदेश से शिफ्ट होने के बाद कई दिनों तक उमस के बाद एक बार फिर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। लगातार मौसम यू टर्न ले रहा है। IMD के Forecast के अनुसार अगले तीन घंटे प्रदेश के 14 जिलों में झमझम बारिश का फोरकास्ट जारी किया है। इन इलाकों में चक्रवाती बारिश के आसार हैं।


IMD Heavy Rain Forecast
IMD heavy rain Forecast : उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार की दोपहर आईएमडी के अनुसार प्रदेश में मानसून का नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है जो कई जिलों में अतिभारी बारिश कराएगा। यहां अगले तीन घंटों में 14 जिलों में अति भारी बारिश का Orange Alert जारी किया है।अगले तीन घंटे के इस Nowcast के लिए आईएमडी ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। सुबह से ही अन्य जिलों में धूप खिली हुई है जिससे लोग उमस से बेहाल हैं।