किसानों का गन्ना मील ले कर अपना व्यवसाय बढ़ा रही है और किसान एक-एक पैसे के लिए तरस रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए आर्थिक मदद करना तो दूर की बात है उनका खुद का भुगतान भाजपा शासन में नहीं हो रहा है। शादी ब्याह का समय है। हर परिवार में शादी ब्याह है। इसमें किसान आर्थिक तंगी के कारण अपनी मनपसंद के उपहार आदि भी नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के सामने बड़े-बड़े वादे किए थे। सरकार बनने के बाद भाजपा शासन कमरों में बैठ कर किसानों की समस्याओं पर सिर्फ चर्चा कर रहा है। आज तक किसी भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया है। रात-रात भर फसलों की रखवाली करने के बाद किसान जब अपनी फसल को बेचता है तो उसे भुगतान के लिए महीनों तरसना पड़ता है। वास्तव में भाजपा सरकार पंूजीपतियों की सरकार है। उसे गरीबों और किसानों से कोई मतलब नहीं है। जितिन प्रसाद ने लगभग एक दर्जन गांवों में सम्बोधित किया।