scriptबड़ी रेल लाइन कांग्रेस की देन है: जितिन प्रसाद | jitin prasad statement over bjp and congress in lakhimpur kheri | Patrika News

बड़ी रेल लाइन कांग्रेस की देन है: जितिन प्रसाद

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jan 19, 2019 08:07:13 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि बड़ी रेल लाइन कांग्रेस की देन है

Jitin prasad

Jitin prasad

लखीमपुर खीरी. बड़ी रेल लाइन कांग्रेस की देन है। भाजपा सिर्फ जुमला एक्सप्रेस चलाती है। यहां के लोगों को देश के हर कोने से जोड़ने के लिए कांग्रेस के शासनकाल में बड़ी रेल लाइन बनाने का आदेश हुआ था और पटरी बिछाने की तथा प्लेटफार्म बनाने में होने वाले धन के व्यय की भी व्यवस्था कर दी गई थी। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कहीं।
भाजपा की गलती के कारण देश पर आर्थिक बोझ बढ़ा

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस निर्माण कार्य के लिए शेष मिलने वाले धन को केंद्र सरकार ने आवंटित नहीं किया गया। जिस कारण यह निर्माण कार्य अभी तक अधर में लटका हुआ है। यहां के लोगों को यातायात की असुविधा हो रही है और देरी के कारण संबंधित निर्माणदायी संस्थाओं ने अपने रेट भी बढ़ा दिए। जिस कारण अनायास भाजपा सरकार की गलती के कारण देश पर आर्थिक बोझ बढ़ा और यह निर्माण कार्य जो 600 करोड़ में होना था लेकिन आज एक हजार करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। यह जो पैसा इस निर्माण कार्य में बढ़ा हुआ लगा है। यहां के अन्य विकास कार्य हो सकते थे। इसके साथ ही जितिन प्रसाद ने निर्माण कार्य में हो रही देरी के प्रति असंतोष भी व्यक्त करते हुए रेल मंत्री से बात कर शीघ्र रेल यातायात को चालू कराने का भी आश्वासन दिया।
संगठन को मजबूत करके करना है काम

इससे पहले जितिन प्रसाद छाउछ चौराहा स्थित सियाराम लान में भाजपा एवं सपा को छोड़कर आये सैकड़ों लोगों को दीपक बाजपेई द्वारा आयोजित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें भाजपा छोड़कर आये मोहम्मदी के सामाजिक संगठन सोशल पीपुल्स सोसाइटी के संस्थापक बीएल द्विवेदी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रमाकांत द्विवेदी एवं धीरेंद्र शुक्ला अपने सैकड़ों साथियों के साथ मेराजुल हसन उर्फ चंदा भाई अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोग संगठन को मजबूत कर पार्टी को देश के नक्शे पर लाने का काम करते हैं। इसके बाद जितिन प्रसाद जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा, बैरिस्टर सिंह चौहान के आवास पर जाकर उनसे राजनैतिक विचार-विमर्श भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो