script

उन्हें तो सर्जिकल स्ट्राइक पर भी शक है- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

locationलखीमपुर खेरीPublished: Mar 24, 2019 08:56:55 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

कहा कि साइकिल और पंजे पर सवार होकर लक्ष्मी नहीं आती है। लक्ष्मी कमल के फूल पर सवार होकर आती है।

lakhimpur

उन्हें तो सर्जिकल स्ट्राइक पर भी शक है- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखीमपुर-खीरी। विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ और भतीजे की सरकार में विकास नहीं हुआ, जितना विकास बीते दो सालों में भाजपा के योगी सरकार ने कर दिखाया है। भाजपा की लोक‌प्रियता के कारण सपा और बसपा गठबंधन करने को मजबूर हो गई है।
जिला पंचायत इंटर कालेज में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि साइकिल और पंजे पर सवार होकर लक्ष्मी नहीं आती है। लक्ष्मी कमल के फूल पर सवार होकर आती है। इसलिए भाजपा को वोट देकर विकास कराए। उन्होंने कहा कि यदि देश में सीधे जनता प्रधानमंत्री चुनती तो राहुल की जमानत जब्त हो जाती। भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि किसानों, गरीब, मजदूरों के हितों मेें काम कर रही है। कर्जा माफ करके केवल 84 हजार किसानों को लाभ मिला है, लेकिन भाजपा ने किसान संमान योजना चलाकर देश के ढाई करोड़ किसानों को लाभ दिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने वोट बेंचकर नोट इकट्ठा करने का काम किया है। भाजपा ने सिर्फ देश के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मोहम्मद के प्रवक्ता बनकर काम कर रहे हैं। वह पुलवामा हमले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगों को शक है, लेकिन देश के लोगों को गर्व है। 2014 और 2017 में सपा की सरकार होने के बाद जब उत्तर प्रदेश की जनता ने 73 सीटों से सांसद बनाकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी तो इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो सारी सीटें भाजपा की होने का संकल्प यहां के कार्यकर्ताओं को लेनी चाहिए। उन्होंने दलितों को रिझाने के लिए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में सफाईकर्मी के चरणों को धोया था। मायावती ने कभी दलितों के चरणों को धोया है, लेकिन वह दलितों की मसीहा बनती हैं। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कांवर यात्रा में भजन गाने पर रोंक थी, वह रोंक यागी सरकार में हट गई। उन्होंने खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को मित्र बताते हुए उनको जिताने की अपील की है। निवर्तमान सांसद अजय मिश्र टेेनी ने पांच साल में अपनी उपलब्धियों क‌ा बखान किया।

ट्रेंडिंग वीडियो