लखीमपुर खेरी

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार, पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने लगाई सवालों की झड़ी

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद अपने संबोधन में कहा कि न कोई देश की सीमा में घुस आया है, न कोई घुसा हुआ है। सवाल उठता है कि फिर हमारे एक कमांडिंग ऑफिसर सहित 20 जवान क्यों शहीद हो गए।

लखीमपुर खेरीJun 25, 2020 / 10:37 am

Mahendra Pratap

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार, पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने लगाई सवालों की झड़ी

लखीमपुर खीरी. पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद अपने संबोधन में कहा कि न कोई देश की सीमा में घुस आया है, न कोई घुसा हुआ है। सवाल उठता है कि फिर हमारे एक कमांडिंग ऑफिसर सहित 20 जवान क्यों शहीद हो गए। भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
श्रीनगर विधानसभा ब्लाक फूलबेहड़ राजापुर गांव के दो इंतकाल की घटना पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उसके बाद ग्राम हजरतपुर पूर्व प्रधान पीसीसी सदस्य हफीज खान के आवास पर ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठन की नब्ज टटोली। क्षेत्र की समस्याओं पर भी जानकारी ली।
रक्षा मंत्री ने झूठ बोला था क्या :- इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि वर्तमान समय में देश कोविड-19 महामारी जैसी बीमारी से ग्रसित है, इससे सावधानी बरतते हुए आप सभी को बचना है। नकवी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सेना के चार बड़े अधिकारियों सहित 10 जवान चीनी सेना के कैद क्यों कर लिए गए, क्या चार दिन पहले देश के रक्षा मंत्री ने झूठ बोला था कि भारी संख्या में चीनी सैनिक हमारी सीमा में घुस आए हैं।
जो कहा वह झूठ था :- पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि क्या बीते 17 जून को विदेश मंत्री जे शंकर ने अपने विज्ञप्ति में जो कहा वह झूठ था। देश के 20 जवानों की शहादत यूं ही हो गई, क्या यह खेल खेल में हुआ, क्या चीन ने हमारे चार बड़े अफसरों समेत 10 जवानों को अपने यहां चाय पर बुलाया था और चाय पिला कर भेज दिया, फिर किस बात पर दोनों देशों के सेना अधिकारियों के बीच वार्ता हो रही थी। ऐसा क्या हुआ कि दोनों देशों के सेना अधिकारियों के बीच वार्ता करनी पड़ी। सच देश की जनता के सामने आना चाहिए और चीन को कड़ा जवाब मिलना चाहिए।
भाजपा के नेता सच्चाई से भाग रहे है :- पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहाकि भाजपा सरकार ने संसद में खुद कुबूल किया कि 2016 से 2018 के बीच चीनी सेना ने 1025 बार सीमा पर घुसपैठ किया है। 2015 से अब तक 22 सौ से ज्यादा बार ऐसी कोशिशें हो चुकी हैं और भाजपा के नेता सच्चाई से भाग रहे है और देश को गुमराह कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पीसीसी सदस्य हफीज खान, कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी, रामू शुक्ला, नईम खान, इब्ने अली, अतुल श्रीवास्तव आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.