scriptदुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, पांच गिरफ्तार | Lakhimpur Kheri Kotwali Gola Gokarnanath Rape victim Hanging Suicide | Patrika News

दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, पांच गिरफ्तार

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jul 13, 2020 12:26:56 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

दुष्कर्म आरोपी के परिजनों से तंग आकर एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, पांच गिरफ्तार

दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, पांच गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी. दुष्कर्म आरोपी के परिजनों से तंग आकर एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला सभासद सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के एक मोहल्ला में रविवार सुबह एक युवती का शव कमरे में लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सीओ रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के सुसाइड नोट में सभासद के पुत्र का झांसा देकर पांच साल तक मृतका का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। करीब पांच माह पूर्व वह जब गर्भवती हो गई तो उसने जबरन गर्भपात करा दिया। दो समुदाय होने के कारण समाज में काफी बदनामी हुई। जिसके कारण वह आत्महत्या कर रही है। इसमें उसके परिवारवालों का कोई दोष नहीं है। उसने सुसाइड नोट में पांच लोगों को आरोपी बताया है।
पुलिस से यदि न्याय मिल जाता तो बच सकती थी जान :- सभासद के पुत्र ने मृतका को शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण किया फिर जबरन गर्भपात करा दिया था। इसके बाद युवक पर मृतका ने शादी का दबाव बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। दो समुदाय का मामला होने के जानकारी मिलने पर 20 जून को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने साथियों के साथ कोतवाली का घेराव किया था। पुलिस बैकफुट पर आ गई और उसने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।
विवेचक सीओ रविन्द्र कुमार वर्मा के ढुलमुल रवैय्ये से आहत होकर लगभग एक सप्ताह पूर्व मृतका ने पुलिस अधीक्षक पूनम से फरियाद की और विवेचना सीओ धौरहरा को स्थान्तरित करा दी। मृतका के पिता बालगोविन्द के मुताबिक आरोपी के परिजन लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे, दो दिन पहले आरोपी सभासद ने मृतका को फोन पर धमकाया था। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने फांसी लगा कर जान दे दी।
सीओ धौरहरा अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ने कहाकि एक सप्ताह पूर्व विवेचना मिली थी, मामले में विधिक कार्यवाही की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो