scriptघर में सो रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत में जागे लोग | leopard attack on villager sleeping in his home | Patrika News

घर में सो रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत में जागे लोग

locationलखीमपुर खेरीPublished: Nov 10, 2018 05:34:48 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पलिया इलाके में एक घर में घुसे तेंदुए ने सियाराम नाम के ग्रामीण पर हमला किया

leopard

घर में सो रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत में जागे लोग

लखीमपुर खीरी. जनपद के पलिया इलाके में एक घर में घुसे तेंदुए ने सियाराम नाम के ग्रामीण पर हमला किया। ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, जिससे कि ग्रामीण की जान बचाई गयी। तेंदुए के होने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास कांबिग की और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
दहशत में जागे लोग

यह घटना तब की है जब सियाराम और उसका परिवार घर में सो रहे थे। तभी अचानक घर में घुसे तेंदुए ने सो रहे सियाराम पर हमला किया, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह सियाराम को तेंदुए से बचाया। तेंदुआ घर से निकलकर खेत की तरफ चला गया। तेंदुए के होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो