scriptलोकसभा चुनाव की तैयारियों का कांग्रेसियों ने लिया जायजा, भाजपा के खिलाफ कही यह बात | loksabha election 2019 preprations watch by congress | Patrika News

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का कांग्रेसियों ने लिया जायजा, भाजपा के खिलाफ कही यह बात

locationलखीमपुर खेरीPublished: Mar 10, 2019 03:05:58 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

लोकसभा खीरी चुनाव प्रचार की तैयारियों का जायजा ममता चौधरी, अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्य जोन विद्या नेगी और जफर अली नकवी ने लिया

congress

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का कांग्रेसियों ने लिया जायजा, भाजपा के खिलाफ कही यह बात

लखीमपुर खीरी. लोकसभा खीरी चुनाव प्रचार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ममता चौधरी, अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्य जोन विद्या नेगी और जफर अली नकवी ने लखीमपुर आकर कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात की। इस दौरान इन तीनों ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया।
भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं

ममता चौधरी ने कहा की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण करने की बात करती है लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व शोषण हो रहा है। विद्या नेगी ने भाजपा के खिलाफ कहा कि महिलाओं की रिपोर्ट थाने में नहीं लिखी जाती, उनको पुलिस प्रताड़ित कर भगा देती है। महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकार में समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल सिंह, जिला प्रवक्ता रवि तिवारी, सैफ अली नकवी सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो