scriptटिकट घोषणा से पहले भाजपा के नेता को मारी गोली, होली खेलने के बहाने आए थे, पार्टी में मचा हड़कंप | mla yogesh verma was shot during holi | Patrika News

टिकट घोषणा से पहले भाजपा के नेता को मारी गोली, होली खेलने के बहाने आए थे, पार्टी में मचा हड़कंप

locationलखीमपुर खेरीPublished: Mar 22, 2019 10:45:21 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

टिकट घोषणा से पहले भाजपा के नेता को मारी गोली, होली खेलने के बहाने आए थे

lakhimpur kheri

टिकट घोषणा से पहले भाजपा के नेता को मारी गोली, होली खेलने के बहाने आए थे

लखीमपुर खीरी. सदर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को गोली होली के मौके पर गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्होंने तत्काल रूप से अस्पताल में भर्ती करावाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली योगेश वर्मा के पैर में घुटने के नीचे लगी है। हालांकि आरोपी युवक घटना के बाद मचे हड़कंप से फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए है।
डॉक्टरों के मुताबिक गोली पैर में लगी है और विधायक खतरे से बाहर हैं। इस घटना में एक बालू माफिया के गुर्गे का नाम सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक के गनर को सस्पेंड कर दिया है और आई रेंज लखनऊ को तुरंत लीरी जाने का आदेश दिया है।
बता दें कि विधायक गुरुनानक नहर पुलिया पर अपने साथियों के साथ होली मना रहे थे। उसी समय दो लड़के होली मिलने के बहाने विधायक से गले मिले, गले मिलने के बाद एक लड़के ने पिस्तौल निकल गोली चला दी। गोली विधायक के पैर पर लगी गोली चलने पर मोके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, जिसका फायदा उठा हमलावर भाग गए। आनन-फानन में सदर विधायक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो