scriptबदलते मौसम में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, कई की हालत नाजुक | more than one dozen children affected due to changing weather | Patrika News

बदलते मौसम में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, कई की हालत नाजुक

locationलखीमपुर खेरीPublished: Aug 18, 2019 03:16:21 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– बदलते मौसम में एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार
– 20 बच्चे हुए अस्पताल में भर्ती
– कई बच्चों की हालत नाजुक

kheri

बदलते मौसम में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, कई की हालत नाजुक

लखीमपुर खीरी. भीषण गर्मी और बरसात के बदलते मौसम के कारण खीरी के एक दर्जन से अधिक बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। सभी को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। शहर व आसपास के इलाकों के लगभग एक दर्जन बच्चो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसमें तीन बच्चों की हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अन्य भर्ती बच्चों की देखरेख में डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। जिन बच्चों की हालत में सुधार हुआ उन्हें डिस्चार्ज किया गया। वहीं, कुछ की हालत नाजुक है।
kheri
ये बच्चे हुए भर्ती

अलीजा (8), नजत (1), जाह्नवी (1), मुस्कान (4), मयंक (6), आदर्श (1), समीक्षा (12), शुभम (9), जयंती (9), आराध्य (4), नमन (2), देवेंद्र (3), कृष्ण अवस्थी (4) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में यह संख्या बढ कर 20 हो गई। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो