scriptनवनिर्मित कार्यालय का सांसद ने फीता काट कर किया शुभारंभ | MP inaugrates news BJP office in lakhimpur | Patrika News

नवनिर्मित कार्यालय का सांसद ने फीता काट कर किया शुभारंभ

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 30, 2020 10:29:04 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भाजपा के मोहम्मदी विधानसभा के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण सांसद रेखा अरुण वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया।

BJP

BJP

लखीमपुर-खीरी. भाजपा के मोहम्मदी विधानसभा के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण सांसद रेखा अरुण वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा तथा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं को बैठक करने और संगठन के तमाम कार्य संपन्न करने के लिए उपयुक्त है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यालय बनने पर बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है जो कार्यकर्ता आधारित है और मोहम्मदी में एक कार्यालय की आवश्यकता थी जिसका लोकार्पण आज किया गया है। वहीं विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोहम्मदी विधानसभा को यह कार्यालय मिलना एक बड़ी उपलब्धि है, अब कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर की बैठकों के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तरीय कार्यालय के निर्माण और लोकार्पण पर बधाई देते हुए कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ हर समय उनके सुख-दुख में खड़े हैं जब भी कार्यकर्ताओं ने याद करेंगे वह उपस्थित मिलेंगे। बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरमेज सिंह, पूर्व प्रधान कलुआ भूरे, महेंद्र बाजपेई, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्राम बहादुर नगर के पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद मिश्रा, बार संघ के पूर्व महामंत्री मानस त्रिवेदी, पिपरौला कुंवरपुर के कमल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों के साथ इनके डेढ़ सौ समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने माल्यार्पण कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन पुष्पा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, शरद चन्द्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मुकेश पांडेय, अद्वेत कुमार सिंह, रामभरोसे वर्मा, अमरीश तिवारी, श्याम किशोर अवस्थी, अनुज सिंह, रवि शुक्ला, नीरज रस्तोगी, मनोज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रभाकर सिंह, आलोक सिंह, वैभव प्रताप सिंह, शालू सिंह, मीना देवी, सुशील वर्मा, आलोक वर्मा, अंकित मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी का सफल संचालन जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो