scriptस्कूलों की शिक्षा सुधारने के लिए विभाग का प्रयास, अंग्रेजी माध्यम से जुड़ेंगे 90 स्कूल | ninety schools ill be affiliated with english medium schools | Patrika News

स्कूलों की शिक्षा सुधारने के लिए विभाग का प्रयास, अंग्रेजी माध्यम से जुड़ेंगे 90 स्कूल

locationलखीमपुर खेरीPublished: May 11, 2019 07:46:40 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की ओर अभिभावक का रुख देखकर विभाग ने जिले में 90 और स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से जुड़ने जा रहा है

school

स्कूलों की शिक्षा सुधारने के लिए विभाग का प्रयास, अंग्रेजी माध्यम से जुड़ेंगे 90 स्कूल

लखीमपुर खीरी. जिले में बेसिक शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके लिये विभाग ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की ओर अभिभावकों का रुख देखकर जिले में 90 और स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से जुड़ने जा रहा है। पिछले साल 77 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किया गया था। इन स्कूलों में छात्रों की संख्या और उपस्थिति बढ़ गई, जिसको देखते हुए 2019-20 में विभाग 90 और स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किया जाना है। इसमें 15 उच्च प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से चलाए जाएंगे। इन स्कूलों का चयन किया जा रहा है। इतना ही नहीं विभाग के ही शिक्षकों के आवेदन लेकर उनको अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
पांच और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में होगी पढ़ाई

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में चार हजार के लगभग स्कूल चल रहे हैं। स्कूलों की शिक्षा सुधारने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। अब अपने स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षण कार्य पर जोर दे रहा है। वर्ष 2018-19 में विभाग ने जिले में 75 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में तब्दील किया था और यहां अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराया। बीएसए के मुताबिक इन स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या 12 हजार थी। वहीं अंग्रेजी माध्यम होने के बाद छात्र की संख्या 19 पहुंच गई। इसको देखते हुए इस बार हर ब्लॉक में 5 और अंग्रेजी माध्यम से स्कूल चलाने की अनुमति मिल गई है। जिले में 15 ब्लाकों को मिलाकर कुल 75 स्कूल को अंग्रेजी माध्यम किया जाएगा। स्कूलों का चयन किया जा रहा है। जल्द ही इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती होगी। विभाग के ही शिक्षकों से आवेदन के लिए जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों में इनको तैनाती दी जाएगी।
15 उच्च माध्यमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से चलाए जाएंगे

बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में जिले के हर ब्लॉक में पांच-पांच और नगर क्षेत्र में दो-दो स्कूल 77 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित कराया गया था। इसमें छात्र संख्या बढ़ने के बाद इस साल प्राथमिक के 75 और हर ब्लाक में एक उच्च प्राथमिक स्कूल को अंग्रेजी माध्यम किया जा रहा है। कुल 15 उच्च माध्यमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से चलाए जाएंगे। इनकी चयन प्रक्रिया चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो